केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का कांग्रेस पर निशाना

 नई दिल्ली। यह मामला संशय और अटकलों में ही फंसा है कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी अमेठी से तो सोनिया गांधी रायबरेली से इस बार चुनाव लड़ेंगी या नहीं? इस पर इशारों-इशारों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किए गए तंज और ‘अबकी बार 400 पार’ के नारे ने पार्टी कार्यकर्ताओं को न सिर्फ नया नारा दे दिया है, बल्कि नई ऊर्जा भी भर दी है।

इस बीच केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने स्पष्ट कहा है कि गांधी परिवार अब उत्तर प्रदेश से चुनाव लड़ने से डरने लगा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को संसद में इशारों में ही कहा कि कुछ लोग सीट बदलने की तैयारी में हैं तो कुछ लोग राज्यसभा की सीट तलाश रहे हैं। इसे भाजपा नेता राहुल गांधी और सोनिया गांधी से जोड़कर देख रहे हैं, क्योंकि पिछले लोकसभा चुनाव में राहुल अमेठी से चुनाव हार गए थे।

अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर कसा तंज

वह केरल की वायनाड सीट से चुनकर संसद में पहुंचे, उसके बाद अमेठी के प्रति उनकी उदासीनता भी दिखी। इसी तरह सोनिया गांधी के रायबरेली से लड़ने को लेकर भी अभी तक स्थिति स्पष्ट नहीं है। इस पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी तंज कसा है। उन्होंने कहा कि जो रामलला के केस को हराने के लिए वकील खड़े करते हैं, जो बाबरी मस्जिद को फिर से बनाने की बात करते हैं।

ऐसे लोग राम मंदिर बनने के बाद अब राम की धरती पर कदम रखने से डरने लगे हैं। उन्होंने कहा कि गांधी परिवार का हर व्यक्ति अब उत्तर प्रदेश से चुनाव लड़ने से भी डरने लगा है। परिवार के एक सदस्य उत्तर प्रदेश से हार गए तो वे उत्तर भारत को ही कोसने लगे।

Related Articles

Back to top button