केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने साधा विपक्ष पर निशाना

दिल्ली। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने विपक्ष पर निशाना साधा। इस दौरान अनुराग ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहले दिन ही कहा था कि चुनाव की पराजय का प्रभाव सदन की कार्यवाही पर नहीं दिखना चाहिए और वही हुआ। विपक्ष ने बहाना ढूंढा सदन ना चलाने का, जनता से जुड़े मुद्दों को ना उठाने का और उपराष्ट्रपति का अपमान करने का।

उन्होंने आगे कहा कि एक पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ऐसे कुकृत्य को करने वालों को रोकने के बजाय उसे रिकॉर्ड करते हैं, उसका प्रचार-प्रसार करते हैं। ये दिखाता है कि विपक्ष का स्तर कितना गिर चुका है… कुछ लोग ऐसी हरकतें तब करते हैं जब संतुलन खो देते हैं।

Related Articles

Back to top button