सड़क पर अचानक नीलगाय आने से अनियंत्रित होकर पलटी कार, आठ लोग घायल

हमीरपुर : धनौरी गांव के पास बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के पास सड़क पर अचानक नीलगाय आ जाने से चार पहिया कार अनियंत्रित होकर पलट गई। कार में सवार बच्चों सहित आठ लोग घायल हो गए। 108 एंबुलेंस कर्मियों ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया है। जहां चिकित्सक ने दो महिलाओं की हालत गंभीर होने पर उन्हें मेडिकल कालेज उरई रेफर कर दिया है।

मुस्करा निवासी 13 वर्षीय अंशिका पुत्री वीरेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि मंगलवार को जनपद छतरपुर मप्र के लवकुश नगर निवासी मौसा कुंजबिहारी व‌ मौसी संगीता बच्चों के साथ मुस्करा आए थे। बुधवार की दोपहर वह अपने छोटे भाई 11 वर्षीय अंश गुप्ता के साथ गर्मियों की छुट्टी पर मौसा के साथ चार पहिया कार से लवकुश नगर जा रहे थे। बताया कि तभी धनौरी गांव के बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के पास सड़क पर अचानक नीलगाय आ गई। जिससे कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे पेड़ से टकराईं। इसके बाद पलट गई। इस हादसे में वह व उसका भाई अंश, लवकुश नगर निवासी मौसा 27 वर्षीय कुंजबिहारी, मौसी 25 वर्षीय संगीता, 13 वर्षीय पारस पुत्र कुंजबिहारी, 4 वर्षीय काव्या, 50 वर्षीय पुष्पा पत्नी परशुराम, 20 वर्षीय देवेन्द्र गंभीर रूप से घायल हो गए। अंशिका ने बताया कि कार मौसा कुंजबिहारी चला रहे थे। घायलों को एंबुलेंस की मदद से सीएचसी में भर्ती कराया गया।‌ डॉ अखिलेश सिंह ने बताया कि संगीता व पुष्पा की हालत गंभीर होने पर मेडिकल कालेज रेफर कर दिया है।

Related Articles

Back to top button