असंतुलित होकर ई-रिक्शा पलटा, तीन जख्मी

बलिया। सिकन्दरपुर क्षेत्र के खरीद गांव के समीप सवारी लेकर जा रहा ई- रिक्शा असंतुलित होकर पलट गया। जिसमे दबकर तीन लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। घायलों में दो की स्थिति गंभीर बनी हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ई-रिक्शा सिकन्दरपुर से खरीद के लिए जा रहा था। ई -रिक्शा पर 6 लोग सवार थे। ज्योंही ई -रिक्शा ख़रीद मंदिर के गेट के पास पहुँचा असंतुलित होकर पलट गया। जिस पर सवार फुलझरिया 50 वर्ष पत्नी लालू निवासी नगरा , रम्भा 25 वर्ष पत्नी संतोष निवासी हाजौली, ख़ुशी 11वर्ष पुत्री ब्रजेश निवासी सलेमपुर तेलमा नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटनास्थल पर इकट्ठा लोगों ने तत्काल तीनों को निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर पहुंचाया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद दो की स्थिति गंभीर देखते हुए चिकित्सक ने सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

Related Articles

Back to top button