गोंगपा के बांसडीह तहसील अध्यक्ष उमाशंकर व विजय शंकर बने सचिव

बलिया। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी तहसील इकाई बांसडीह की बैठक जिलाध्यक्ष सुमेर गोंड की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में पार्टी की संगठनात्मक व राजनीतिक स्थिति पर विस्तृत रूप से चर्चा की गई। इसके साथ ही बांसडीह तहसील कमेटी का गठन किया गया। जिसमें उमाशंकर गोंड को तहसील अध्यक्ष, धर्मेंद्र प्रसाद गोंड उपाध्यक्ष, विजय शंकर गोंड सचिव व राजू गोंड संगठन मंत्री चुना गया।

नव नियुक्त तहसील अध्यक्ष उमाशंकर ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी को एक मजबूत राजनीतिक ताकत के रूप में संगठित करने के लिए व्यापक सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। प्रदेश की भाजपा सरकार में आदिवासी जनजाति गोंड- खरवार का उत्पीड़न चरम पर है। भाजपा सरकार में गोंड- खरवार जनजाति का प्रमाण पत्र जारी न होने से आदिवासी नौजवानों का भविष्य खतरे में है। अपने संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए आदिवासी जनजाति समुदाय के छात्र नौजवानों को संगठित होने की आवश्यकता है। बैठक में प्रमुख रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष ललन गोंड, अरविंद गोंडवाना, संजय गोंड, रमाकांत गोंड, हरिप्रसाद गोंड, कमलदेव गोंड, शिवनाथ गोंड, परमात्मा गोंड,अरुण गोंड, राधेश्याम गोंड, रामचंद्र गोंड आदि रहे।

Related Articles

Back to top button