बेसहारा जानवरों का सहारा बने दो युवा समाजसेवी दोस्त

पीलीभीत। पूरनपुर नगर में स्थित सामाजिक संस्था हंगरी एनिमल्स फीडिंग बेसहारा जानवरों को खाना खिला रहे है। नगर निवासी युवा समाजसेवी आशुतोष राना और अभिनव भदौरिया बेसहारा जानवरों को भोजन सामग्री बांट रहे हैं। मनुष्य कहीं भी अपने भोजन को मांग कर खा लेता है। लेकिन बेजुबान जानवर किसी से नहीं कह पाते हैं।ऐसे में सबसे ज्यादा परेशानी सड़कों पर घूम रहे जानवरों को होती है। लोग अपनी दुकानें बंद करके अपने घरों को निकल आते हैं।उसके बाद बेसहारा जानवर अक्सर सड़कों पर देखे जाते है।इनके सामने खाने का संकट उत्पन्न हो जाता है। इस मुश्किल समय में यह सामाजिक संस्था द्वारा इन बेसहारा जानवरों की भूख शांत करने का बेड़ा उठा रही है।यह दोनों समाजसेवी जानवरों को खीर पलक बिस्कुट आदि खिलाने का काम लगातार कई दिनों से कर रहे हैं वैसे तो नगर में देखा जाए तो कई लोग समाज सेवा का चोला पहने हुए घूम रहे हैं। लेकिन समाज सेवा से उनका कोई सरोकार नहीं है।लेकिन यह युवा लगातार बेसहारा जानवरों को अक्सर खाना खिलाने नजर आ जाते हैं।

Related Articles

Back to top button