ट्रैक्टर के धक्के से बाइक सवार दो युवक जख्मी

बलिया। उभांव थाना के तिरनई खिजीरपुर गांव स्थित पेट्रोल पंप के पास बुधवार को तेज रफ्तार ट्रैक्टर के धक्के से बाइक सवार दो युवक जख्मी हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। घायलों में आयुष सिंह 19 वर्ष और अनिलेश सिंह 24 वर्ष निवासी आलमपुर चोगड़ा थाना गड़वार है। मिली जानकारी के अनुसार दोनों बाइक सवार बेल्थरा रोड से अपने गांव जा रहे थे। इसी बीच तिरनई खिजीरपुर पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें दोनों युव गम्भीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना जबरदस्त था कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। घटना के बाद मौके पर भीड़ लग गई। इस बीच इसी मार्ग से जा रहे भाजपा मंडल अध्यक्ष शशि चौरसिया ने खून से लथपथ घायलों को अन्य लोगों के सहयोग से तत्काल नगरा पीएचसी अस्पताल में भर्ती कराया और पुलिस प्रशासन को सूचना दी। पीएचसी के डॉक्टर ने हालत नाजुक देख जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

Related Articles

Back to top button