कार की चपेट में आने से दो महिलाएं घायल

रसड़ा (बलिया)। रसड़ा-बलिया मार्ग के संवरा चट्टी पर शुक्रवार की पूर्वान्ह कार की चपेट में आकर बाइक सवार दो महिलाएं सुमन (35) पत्नी प्रहलाद तथा बासमती देवी (60) पत्नी अवधेश यादव निवासी उरदैना गंभीर रूप से घायल हो गई। यह दोनों महिलाएं अपने परिजन के साथ बाइक द्वारा मटीहि से गांव लौट रही थी, तभी पीछे से तेज रफ्तार कार उन्हें टक्कर मारते हुए निकली गयी। दोनों घायलों को रसड़ा अस्पताल लाया गया, जहां से गम्भीर स्थति देखते हुए सुमन को रेफर कर दिया गया।

Related Articles

Back to top button