अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो महिलाओं की मौत, बाल-बाल बचे भाजपा नेता

बाराबंकी। थाना सफदरगंज एव मसौली में हाइवे पार करते समय हुई दुर्घटनाओ में दो महिलाओ की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गयी। वहीं एक महिला को निजी अस्पताल मे उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। वहीं रामनगर में हुई सड़क दुर्घटना में एक भाजपा नेता की गाड़ी छुट्टा जानवर से लड़कर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत यह रही कि हादसे में भाजपा नेता को कोई खरोच नहीं आई।

शनिवार की देर शाम गोंडा बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित साहबपुर टोल प्लाजा के निकट संचालित कुमार हॉस्पिटल मे भर्ती अपनी सास को देखकर बड़ागांव निवासी 40 वर्षीय हसीना पत्नी शमीम घर लौट रही थी। हाइवे पार करते समय अज्ञात वाहन ने जोरदार टककर मार दी। गंभीर रूप से घायल महिला को जिला अस्पताल मे भर्ती कराया गया। जिसकी जिला अस्पताल पहुंचने से पूर्व मृत्यु हो गयी।

वहीं सफदरगज थाना क्षेत्र के ग्राम पल्हरी निवासी 65 वर्षीय सम्पता पत्नी गरीबे रावत, 45 वर्षीय गुड़िया पत्नी मैकूलाल के साथ लखनऊ अयोध्या हाइवे पार कर शौच के लिए गयी थी। वापसी के दौरान बाराबंकी से अयोध्या की ओर जा रहे अज्ञात वाहन ने टककर मार दी। जिससे दोनो महिलाए गंभीर रूप से घायल हो गयी। परिजनों को सूचना होने पर जिला अस्पताल ले गये जिसमे 65 वर्षीय सम्पता ने दम तोड़ दिया।

वहीं गंभीर रूप से घायल गुड़िया को ट्रामा सेंटर रेफर किया गया। जिसपर परिजनों ने घायल महिला को एक निजी अस्पताल मे भर्ती कराया है। उधर थाना रामनगर अंतर्गत ग्राम मझौनी निवासी भाजपा जिला कार्य समिति सदस्य अनिल कुमार अवस्थी सडक दुर्घटना में बाल बाल बच गए। असल में अनिल अवस्थी अपनी कार से गणेशपुर से पुराने मार्ग होकर अपने घर वापस आ रहे थे। इसीबीच चौरसिया फॉर्म के पास उनकी कार छुट्टा मवेशियों से टकराकर सड़क किनारे गड्डे में जा जा गिरी। जिससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत यह रही कि चालक अनिल अवस्थी हादसे में बाल-बाल बच गए।

Related Articles

Back to top button