ब्रज प्रांत के दो हजार कार्यकर्ता कल जाएंगे अयोध्या…

बरेली । अयोध्या में अपने भव्य मंदिर में प्राण प्रतिष्ठित हुए रामलला के दर्शन के लिए हर कोई आतुर है। इस बीच राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की ओर से राममंदिर आंदोलन में बढ़चढ़कर हिस्सा लेने वाले कारसेवकों और संघ के साथ उसके अनुषांगिक संगठनों के समर्पित कार्यकर्ताओं को रामलला के दर्शन कराने के लिए अयोध्या ले जाने की तैयारी शुरू हो गई है। ब्रज प्रांत से करीब दो हजार कार्यकर्ताओं को अयोध्या ले जाया जाएगा। इनकी सूची लगभग तैयार कर ली गई है।

अयोध्या जाने वाले दो हजार कार्यकर्ताओं में करीब दो सौ बरेली के कार्यकर्ता शामिल होंगे। इन्हें गणतंत्र दिवस के दिन 26 जनवरी को अयोध्या ले जाया जाएगा जहां 27 जनवरी की सुबह रामलला के दर्शन कराए जाएंगे। इन कार्यकर्ताओं के ठहरने के साथ बाकी सुविधाओं के लिए श्रीराम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास की ओर से व्यवस्था की गई है।  अयोध्या जाने वालों की सूची लगभग तैयार हो चुकी है। उन्होंने बताया कि विश्व हिंदू परिषद, हिंदू जागरण मंच और संघ से जुड़े दूसरे संगठनों के लोगों को भी अयोध्या ले जाया जाएगा।श्रीराम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के महानगर अध्यक्ष पवन अरोड़ा के अनुसार बरेली से जाने वाले कार्यकर्ताओं की सूची को फाइनल करने का काम चल रहा है। शुक्रवार को सभी रामभक्त रवाना होंगे, बृहस्पतिवार को सूची तैयार करने का आखिरी दिन बचा है।अलग-अलग तारीखों में ले जाए जाएंगे अलग-अलग प्रांतों के कारसेवकसंघ से जुड़े लोगों के अनुसार अलग-अलग प्रांत के जिलों में संघ के कार्यकर्ताओं और कारसेवकों को रामलला के दर्शन कराए जाने हैं। एक साथ सभी के पहुंचने से भीड़ ज्यादा हो सकती है, क्योंंकि अयोध्या में श्रद्धालुओं की पहले से ही बहुत ज्यादा भीड़ है। इस वजह से अलग-अलग तारीखों में अलग-अलग प्रांत के लोगों को दर्शन कराने की योजना बनाई गई है।

Related Articles

Back to top button