दो तस्करों को शराब के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

बलिया। नरही थानाध्यक्ष पन्नेलाल ने बताया कि क्षेत्र के भरौली गोलम्बर व नरही राजेश्वर मोड़ से दो लोगों को अलग अगल अवैध अंग्रेजी शराब व कच्ची शराब के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार किया गया हैं। दोनो तस्कारों के खिलाफ उत्तर प्रदेश उत्पाद शुल्क आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर रविवार को न्यायालय के लिए चालान कर दिया। पुलिस की माने तो थाने के उपनिरीक्षक रामाश्रय यादव ने मुखबीर की सूचना पर नई बाजार बक्सर बिहार निवासी कुणालदेव पुत्र गिरवर प्रसाद को अवैध अंग्रेजी शराब 8 पीएम फ्रुटी के 48 पैकेट के साथ गिरफ्तार किया। इसी क्रम में नरही राजेश्वर मोड़ से दस लीटर कच्ची शराब के साथ नरही वार्ड नम्बर नौ निवासी सोनू खान पुत्र सनौवर खान को गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनो तस्करों के खिलाफ उत्तर प्रदेश उत्पाद शुल्क आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर रविवार को न्यायालय के लिए चालान कर दिया।

Related Articles

Back to top button