सड़क हादसे में दो और घायलों ने भी तोड़ा दम, देर शाम बिड़हरा पहुंचा किशोर का शव

हादसे में मरने वालों की संख्या हुई चार

बलिया। उभांव थाना के फरसाटार मार्ग पर बिडहरा गांव के पास गुरुवार को हुए भीषण सड़क हादसे में दो और घायलों ने शुक्रवार को दम तोड़ दिया। जिससे हादसे में मृतकों की संख्या चार हो गई है। शुक्रवार की देर शाम किशोर सूरज कुमार का शव उसके गांव बिड़हरा पहुंचा तो परिजनों में चीख पुकार मच गई। किशोर की मौत शुक्रवार की दोपहर में मऊ से आजमगढ़ ले जाने के दौरान हो गई। जबकि एक अन्य घायल महिला गीता देवी की मऊ में मौत हो गई। ग्राम बिड़हरा निवासी मृतक किशोर सूरज कुमार अपने दो भाई और एक बहन में सबसे छोटा था। जो कक्षा छह का छात्र था। उसके पिता विरेंद्र पटेल खेती और दूध बेचकर परिवार का भरण पोषण करते थे। किशोर की मौत की खबर मिलते ही मां देवंती देवी, पिता विरेंद्र पटेल, भाई शशि पटेल व कुमारी रीतू का रो-रोकर बुराहाल है। हादसे के समय किशोर घर से साइकिल द्वारा दूध बेचकर वापस घर जा रहा था। इस बीच बोलेरो और मुर्गी फार्म की गाड़ी में आमने सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के बाद मुर्गी फार्म की गाड़ी सड़क किनारे साइकिल सवार किशोर सूरज पर ही पलट गया। जिससे दबकर सूरज बुरी तरह से घायल हो गया था। जबकि बोलेरो सवार महिला बिंदा देवी और चालक सूर्यकेश राजभर की मौके पर ही मौत हो गई थी और बोलेरो सवार मृतका की बहन समेत चार अन्य लोग गंभीर रुप से जख्मी हो गए थे। इलाज के दौरान शुक्रवार को मृतका की बहन गीता देवी ने भी दम तोड़ दिया।

Related Articles

Back to top button