आग से दो घर जले

सूरतगंज बाराबंकी। ब्लॉक सूरतगंज इलाके के एक गांव में अज्ञात कारणों से लगी आग में फूस से बने दो घर
जलकर राख हो गए। बता दें की इसी ब्लॉक के सालापुर मजरे मसुरिहा निवासी रामनिवास पुत्र रामपत व महेश पुत्र रामपत दोनो भाई मेहनत मजदूरी कर फूस की झोपड़ी में आपने परिवार के साथ गुजारा करते थे। गुरुवार दोपहर अज्ञात कारणों से आग लग गयी। तेज पछुवा हवा के चलते आग ने विकराल रूप ले लिया। जानकारी के मुताबिक आगजनी में रामनिवास की चार बकरिया झुलस गईं जिसके साथ ही घर में रखा अनाज कुछ सोने व चांदी के आभूषण के साथ नगदी भी जल गई। पीड़ित परिवार की माने तो आगजनी से लाखो की छति हुई है। वहीं आग लगने के बाद गांव में अफरातफरी का माहौल हो गया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड और ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पा लिया गया। जिससे आस-पास के अन्य घरों को आग की लपटों से बचा लिया गया। घटना स्थल पर पहुंचे पुलिस बल के साथ सूरतगंज चौकी इंचार्ज ने अग्नि पीड़ितो को प्रशासन से मदद दिलाने का आश्वासन दिया है। आगजनी से फिलहाल गरीब परिवार में भोजन का भी संकट आन पड़ा है।

Related Articles

Back to top button