अब सप्ताह में दो दिन बलिया से चलेगी बनारस-नई दिल्ली-बनारस एक्सप्रेस

30 जनवरी को सांसद बलिया रेलवे स्टेशन पर दिखाएंगे हरी झंडी

बलिया। रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु 12581/12582 बनारस-नई दिल्ली-बनारस एक्सप्रेस का मार्ग विस्तार बलिया तक सप्ताह में दो दिन किया जायेगा। जिसका शुभारंभ 30 जनवरी 2024 को सायं बलिया स्टेशन पर आयोजित एक समारोह में सांसद वीरेन्द्र सिंह मस्त द्वारा किया जाएगा। यह जानकारी अशोक कुमार,
जनसम्पर्क अधिकारी,वाराणसी ने दी।
बताया कि बनारस से बलिया तक विस्तारित मार्ग पर बनारस-नई दिल्ली-बनारस एक्सप्रेस गाड़ी संख्या 12581 बनारस-नई दिल्ली एक्सप्रेस 30 जनवरी 2024 से सप्ताह में दो दिन मंगलवार एवं बुधवार को बलिया से 19.30 बजे प्रस्थान करेगी, जो गाजीपुर सिटी से 20.33 बजे, औड़िहार से 21.17 बजे, वाराणसी से 22.30 बजे, बनारस से 23.10 बजे छूटकर पूर्ववत समय पर निर्धारित ठहराव वाले स्टेशनों पर रूकते हुए नई दिल्ली 09.45 बजे पहुंचेगी। वहीं वापसी यात्रा में 12582 नई दिल्ली-बलिया एक्सप्रेस 30 जनवरी 2024 से सप्ताह में दो दिन मंगलवार एवं सोमवार को नई दिल्ली से 22.50 बजे प्रस्थान कर पूर्ववत ठहराव वाले स्टेशनों पर रूकते हुए बनारस से 10.30 बजे, वाराणसी से 10.45 बजे, औड़िहार से 11.27 बजे, गाजीपुर सिटी से 12.15 बजे छूटकर बलिया 13.35 बजे पहुंचेगी। 01 जून 2024 से बलिया-नई दिल्ली एक्सप्रेस परिवर्तित गाड़ी संख्या 22581/22582 से संचालित होगी।

Related Articles

Back to top button