आपसी सुलह समझौते से मिले दो बिछड़े दंपत्ति, साथ रहने को हुए राजी

हमीरपुर : जिला विधिक सेवा में संचालित मध्यस्थता केंद्र में दो दंपत्तियों के बीच आपसी सुलह समझौता कराकर उन्हें घर भिजवा दिया गया। इस दौरान दोनों ने एक दूसरे का मुंह मीठा कराते हुए साथ रहने का फैसला किया।
जिला विधिक सेवा में संचालित मध्यस्थता केंद्र में मध्यस्थ अधिवक्ता राजेन्द्रवीर सिंह चौहान के प्रयास से थाना मुस्करा के कंधौली गांव निवासी दयावती पुत्री शिवमहेश और राठ के राजकुमार पुत्र देवीदीन के मध्य पारिवारिक विवादों का सुलह समझौता से निस्तारण कराया गया। दंपती द्वारा साथ-साथ रहने की सहमति व्यक्त की गई। जनपद न्यायाधीश विष्णु कुमार शर्मा, अपर जिला जज/सचिव गीतांजलि गर्ग द्वारा दोनों पक्ष को बधाई दी गई और मध्यस्थ अधिवक्ता के कार्य पर संतोष जाहिर किया गया।

Related Articles

Back to top button