छः साल की बच्ची के साथ दो लड़कों ने किया दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

बलिया। दुबहड़ थाना क्षेत्र के एक गांव में एक छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में रविवार को थानाध्यक्ष अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि पीड़िता के पिता ने दो नाबालिग लड़कों पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस की देखरेख में पीड़ित बच्ची का उपचार जिला चिकित्सालय में चल रहा है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
बता दे कि पीड़ित बच्ची के पिता ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया है कि 7 मार्च गुरुवार की रात्रि मेरी 6 साल की बच्ची दरवाजे पर खेल रही थी। पास के ही दो नाबालिक लड़के उसे जबरिया उठा ले गये। घर के बगल में स्थित एक गली में उसके साथ दुष्कर्म किया और मौके से फरार हो गये। लड़की के रोने की आवाज सुनकर आस पास के लोग इकट्ठा हो गए तथा उसके परिजनों को सूचित किया। गंभीर हालत होने के कारण उसे तुरंत जिला चिकित्सालय ले जाया गया। जहां उसकी इलाज पुलिस की देखरेख में चल रहा है। बच्ची की हालत अभी भी नाजुक है। तहरीर मिलते ही एफआईआर दर्ज कर लिया गया है तथा दुष्कर्म के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश जारी है। इधर बालिका के मेडिकल मुआयना के लिए भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button