अगवा कर किशोरी के साथ दुष्कर्म के मामले में दो गिरफ्तार, एक फरार

तीन आरोपियों में एक गैर सम्प्रदाय का

बलिया। मनियर थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिक किशोरी के साथ दुष्कर्म के मामले में सोमवार को पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय के लिए चालान कर दिया है। जबकि एक आरोपी अब भी फरार चल रहा है। इस मामले का खुलासा नाबालिक किशोरी के साथ आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के बाद हुआ। आरोपियों में एक गैर सम्प्रदाय का युवक का भी शामिल होना बताया जा रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार एक युवक द्वारा किशोरी को बहला फुसलाकर अगवा कर एक स्थान पर ले जाया गया। जहां गैर सम्प्रदाय के युवक द्वारा दुष्कर्म किया गया। जिसका ब्लैक करने की नीयत से आपत्तिजनक हाल में वीडियो अगवा किए युवक द्वारा बनाया गया। वहीं तीसरे युवक द्वारा वीडियो वायरल किया गया। वीडियो वायरल होने के बाद घटना की जानकारी पीड़ित परिवार को हुई। इसके बाद
नाबालिक किशोरी की मां ने तीन लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दिया गया। जिसमें एक युवक को दुष्कर्म करना, दूसरे युवक पर वीडियो बनाना तथा तीसरे पर वीडियो वायरल करने का आरोप लगाया गया है। इस मामले में बांसडीह सीओ ने प्रभात कुमार ने बताया कि पीड़िता की माँ के तहरीर पर तीन लोगों के विरुद्ध सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के लिए चालान कर दिया गया है। जबकि फरार चल रहे आरोपी की तलाश जारी है।

Related Articles

Back to top button