गोवध निवारण अधिनियम के तहत दो अभियुक्त गिरफ्तार,तीन फरारबीस गोवंश बरामद

अमेठी | बाजार शुकुल पुलिस चौकसी दिखाते हुए गोवध निवारण अधिनियम के अन्तर्गत वांछित चल रहे दो अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में कामयाब रही |पुलिस द्वारा अभियुक्तगण . मुस्लिम पुत्र ननकऊ निवासी हसनपुर थाना बन्धुअकला जिला सुल्तानपुर को अन्तर्गत धारा 5क/8 गोवध निवारण अधि0 व 11ङ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम व 3/25 आर्म्स एक्ट और दूसरे अभियुक्त राजेन्द्र कुमार उर्फ राजू पुत्र स्व0 रामसुख निवासी ग्राम नया कोट मजरे धरौली थाना मुसाफिरखाना जनपद अमेठी को धारा 5क/8 गोवध निवारण अधि0 व 11ङ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम सम्बन्धित मु0अ0सं0 301/23 मे गिरफ्तार किया गया है ।

पुलिस अधीक्षक इलामारन जी के द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक हरेन्द्र कुमार के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी मुसाफिरखाना गौरव सिंह के निर्देशन व थानाध्यक्ष अवनीश कुमार चौहान थाना बाजारशुकुल के कुशल नेतृत्व मे उ0नि0 उ0नि0 बुद्धीलाल रावत, मय उ0नि0 महेन्द्र सरोज मय का0 कौशिक सिंह, कां0 जंगबहादुर यादव द्वारा समय 2.35 बजे रात्रि मे अभियुक्तों को थाना मुख्यालय से बाफासला 15किमी0दूरी पर मोहद्दीपुर गाँव के निकट पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर गिरफ्तार किया गया | दो अभियुक्तों के अतिरिक्त तीन फरार होने में कामयाब तो हुए किन्तु पुलिस ने शहजाद पुत्र महबूब निवासी ग्राम कोटिया थाना बन्धुआ कला जनपद सुल्तानपुर ,नौशाद पुत्र अज्ञात निवासी अज्ञात तथा शम्मू पुत्र अज्ञात निवासी अज्ञात के खिलाफ भी मुकदमा पंजीकृत किया गया है |

गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से पुलिस ने 20 राशि गोवंश व एक अदद ट्रक कन्टेनर नम्बर UP21AN2745 व एक अदद स्कोर्पियो नम्बर UP44P0786 व एक अदद तमंचा मय 2 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर व एक अदद की पैड मोबाइल बरामद कर लिया है | थानाध्यक्ष अवनीश कुमार चौहान द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय सुलतानपुर भेजा गया है |
गिरफ्तारी करने वाली टीम –
थानाध्यक्ष अवनीश कुमार चौहान ,उ0नि0बी0एल0 रावत ,उ0नि0 महेन्द्र सरोज ,का0 कौशिक , का0 संजीव यादव ,
. का0 जंगबहादुर यादव थाना बाजारशुक्ल की सक्रियता सराहनीय रही |

Related Articles

Back to top button