यह ट्रेनें रहेंगी निरस्त, जाने से पहले ध्यान दे यात्री

बलिया। रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री सुविधा एवं परिचालनिक सुगमता के लिए उत्तर रेलवे के लखनऊ मण्डल के बाराबंकी जं. स्टेशन पर नान इण्टरलॉक कार्य के कारण गाड़ियों के निरस्तीकरण में संशोधन निम्नवत किया गया है।

-लखनऊ जं. से 12 दिसम्बर, 2023 से 15 जनवरी, 2024 तक चलने वाली 15054 लखनऊ जं.-छपरा एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।

-छपरा 11 दिसम्बर, 2023 से 16 जनवरी, 2024 तक चलने वाली 15083 छपरा-फर्रूखाबाद एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।

-फर्रूखाबाद 12 दिसम्बर, 2023 से 17 जनवरी, 2024 तक चलने वाली 15088 फर्रूखाबाद-छपरा एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।

-छपरा 12 दिसम्बर, 2023 से 18 जनवरी, 2024 तक चलने वाली 15053 छपरा-लखनऊ जं. एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।

Related Articles

Back to top button