सड़क पर उतरे ट्राफिक सीओ, पांच वाहनों को किया सीज

हमीरपुर : यातायात माह नवंबर के क्रम में शुक्रवार को यातायात टीम ने डग्गामार वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया। इस अभियान में यातायात सीओ घनश्याम सिंह खुद सड़क पर उतरे और पांच वाहनों को सीज किया। इस कार्यवाही से वहां चालकों में अफरा तफरी मच गई।

शुक्रवार की सुबह सीओ ट्रैफिक के साथ यातायात प्रभारी हरवेंद्र सिंह ने मुख्यालय के बस स्टैंड के पास सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस अभियान के तहत टीम ने कुरारा, सुमेरपुर, राठ, बिवार, छानी आदि क्षेत्रों में जाने वाले डग्गामार वाहनों पर शिकंजा कसा। टीम ने इस दौरान क्षमता से अधिक सवारी लेकर फर्राटा भरने वाले आपे समेत वैन की धरपकड़ की।

टीम ने अलग अलग स्थानों में चलाए गए इस अभियान में पांच वाहनों को सीज किया तथा यातायात नियमों का पालन न करने वाले वाहन चालकों का चालान किया। इस कार्यवाही से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। सीओ ट्रैफिक ने बताया कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा और नियमों का पालन न करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button