व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष के पिता के निधन पर व्यापारियों में शोक

हमीरपुर : नगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष धीरेंद्र गुप्ता उर्फ धीरू के 76 वर्षीय पिता जयप्रकाश गुुप्ता की बुधवार की देररात अचानक तबीयत बिगड़ी और कुछ ही पल में उनकी मृत्यु हो गई। नगर अध्यक्ष के पिता की मौत से व्यापारियों में शोक छा गया। सुबह व्यापारियों ने उनके घर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त दी। वहीं सदर क्षेत्र से विधायक डा.मनोज प्रजापति व चेयरमैन कुलदीप निषाद गर अध्यक्ष के आवास पहुंचे और पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया। इनका अंतिम संस्कार जजी रोड स्थित श्मशान घाट में गुरुवार दोपहर किया गया। इस दौरान व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान भी बंद रखे।

Related Articles

Back to top button