जिले के कुल 653 स्थानों में होगा होलिका दहन, तैयारियां हुईं तेज

हमीरपुर : रविवार की रात जिले के कुल 653 स्थानों में होलिका दहन किया जाएगा। जिसके लिए सारी तैयारियां तेज कर दी गई हैं। वहीं होलिका दहन को लेकर संबंधित थानों को पुलिस भी अलर्ट है। ताकि किसी भी प्रकार का कोई हंगामा न हो सके।
जिलेभर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी होलिका दहन का कार्यक्रम धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। जिसके लिए हर जगह तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। होलिका दहन वाले स्थान को पतंगी आदि से भी सजाया गया है। रविवार की रात जिले के अलग अलग स्थानों मे रखी होलिकाओं को विधि विधान के साथ पूजन अर्चन के बाद उसे जलाया जाएगा। रविवार को सदर कोतवाली क्षेत्र के 51, थाना सुमेरपुर के 103, कुरारा के 66, ललपुरा 20, मौदहा 57, सिसोलर में 28, बिवांर में 50, राठ में 105, मुस्करा में 33, मझगवां में 33, जरिया में 46, चिकासी में 31 जलालपुर में 30 कुल 653 स्थानों में होलिका दहन किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button