हम एक साथ मिलकर भाजपा के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे: राहुल गांधी

कोहिमा। आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा को कड़ी टक्कर देने और देश की जनती की आवाज उठाने के एलान के साथ कांग्रेस ने  भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरुआत कर दी। इस यात्रा का आज (मंगलवार) तीसरा दिन है।

मंगलवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नागालैंड की राजधानी कोहिमा में एक रैली को संबोधित किया। जनता और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विपक्षी गठबंधन का जिक्र किया।

हालांकि, जब मीडिया ने विपक्षी गठबंधन के मद्देनजर यह सवाल पूछा कि क्या नीतीश कुमार इंडिया गठबंधन छोड़ एनडीए में शामिल हो सकते हैं। आप इंडिया की अच्छी हालत बता रहे हैं, जबकि नीतीश कुमार ने संयोजक पद ठुकरा दिया है।

राहुल गांधी ने मीडिया पर उठाए सवाल  

यह इस सवाल सुनते ही कांग्रेस नेता को गुस्सा आ गया। उन्होंने कहा कि देखिए मीडिया इन चीजों को ओवरप्ले करता है। मीटिंग में जो बातचीत होती है, भाईचारा होता है वो आप बताते नहीं है। आप एक मुद्दा उठाकर उसे मुख्य मुद्दा बना देते हो।

हम एक साथ मिलकर भाजपा के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे: राहुल गांधी

राहुल गांधी ने आगे कहा कि गठबंधन में नेताओं के बीच आपसी भाईचारा और सम्मान है। हम एक साथ मिलकर भाजपा के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे। यह आई.एन.डी.आई.ए. गठबंधन बीजेपी और आरएसएस के सिद्धांतों के खिलाफ लड़ने के लिए बनाया गया है।

सीट शेयरिंग पर भी चर्चा जारी है: कांग्रेस नेता

राहुल गांधी ने आगे कहा,”भारत जोड़ो न्याय यात्रा विचारधारा की यात्रा है। इंडिया गठबंधन चुनाव लड़ेगा और जीतेगा। मैं इलेक्शन कैंपेन में भी भाग लूंगा और चुनाव अच्छे से लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन का स्टेट्स बहुत सही है। हम लोग एक दूसरे से बात कर रहे हैं। सीट शेयरिंग पर भी चर्चा जारी है। एक दो जगह थोड़ी समस्या है, वहां भी सब अच्छे से होगा।”

सीएम नीतीश ने ठुकराया संयोजक का पद

बता दें कि कुछ दिनों पहले आई.एन.डी.आई.ए. गठबंधन की बैठक में नीतीश कुमार को संयोजक और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को अध्यक्ष बनाया गया था। नीतीश कुमार ने संयोजक पद लेने के इनकार कर दिया। जेडीयू नेता के इस फैसले के बाद अटकलों का बाजार गर्म हो गया। 

Related Articles

Back to top button