आज का राशिफल, 10 जनवरी 2024

मेष
कारोबार करने में तेजी आने से आप प्रसन्न रहेंगे। आपको सभी का सहयोग और समर्थन मिलेगा। अपने यदि किसी काम में ढील बरती, तो उससे आपको कोई नुकसान भी हो सकता है। नौकरी की तलाश में इधर-उधर भटक रहे लोगों को कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती हैं।

वृषभ
कार्यक्षेत्र में आपको छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा। आप महत्वपूर्ण कार्य में ढील ना दें, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपको किसी विपरीत परिस्थिति में धैर्य बनाकर चलना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है।

मिथुन
आपके किसी मित्र को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। आप अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर यदि परेशान चल रहे हैं, तो आप उसके लिए कोई महत्वपूर्ण कदम उठा सकते हैं। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे।

कर्क
आपको अपने आवश्यक मामलों में सजगता दिखानी होगी, नहीं तो समस्या आ सकती है। करियर को लेकर परेशान चल रहे लोगों को कोई महत्वपूर्ण डिसीजन लेना पड़ सकता है।

सिंह
आप कुछ समय मनोरंजन के कार्यक्रम में व्यतीत करेंगे। कार्य में आपको अपने करीबियों का पूरा साथ मिलेगा। घर परिवार में आपको सम्मान बनाए रखना होगा। आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। आपकी अध्ययन और आध्यात्मिक के प्रति रुचि बढ़ेगी।

कन्या
आप ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। आप अपने ऊर्जा को सही कामों में लगाएं, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से आपका धन खर्च बढ़ सकता है। आपको शीघ्रता और भावुकता में कोई निर्णय लेने से बचना होगा।

तुला
मित्रों के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे। भाई बहनों से चल रही अनबन भी दूर होगी। रक्त संबधी रिश्तों में मजबूती आएगी। आप कुछ नए लोगों से मेलजोल बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। कामकाज में पूरी गंभीरता दिखाएं और उसमें ढील ना दें।

वृश्चिक
आपके घर पूजा पाठ, भजन और कीर्तन आदि का आयोजन होने से आप प्रसन्न रहेंगे। आप किसी की कहीसुनी बातों में ना आएं। विद्यार्थियों के परीक्षा के परिणाम आने से वह प्रसन्न रहेंगे। संतान से आपको किसी किए हुए वादे को पूरा करना होगा। लेनदेन से संबंधित मामलों में आप स्पष्टता बनाए रखें।

धनु
रचनात्मक गतिविधियों का आपको बढ़ावा मिलेगा। आपको प्रशासनिक कार्यों को सुधारना होगा। व्यक्तिगत मामले बेहतर रहेंगे। आपको किसी काम की शुरुआत करना अच्छा रहेगा, लेकिन आपको माताजी से कुछ उलझनों को लेकर बातचीत करनी होगी, तभी वह पूरी होती दिख रही है।

मकर
आपका कोई सपना पूरा होता दिख रहा है और आप अपनी आय व्यय के लिए बजट बनाकर चले, तो आपके लिए अच्छा रहेगा। आप सभी के साथ प्रेम सहयोग की भावना बनाए रखेंगे, जिससे आपके साथी भी प्रसन्न रहेंगे।

कुंभ
कारोबार में आपको लंबे समय से रुका हुआ धन प्राप्त होने से आप प्रसन्न रहेंगे। करियर को लेकर परेशान चल रहे लोगों को कोई बेहतर अवसर हाथ लग सकता है। आपके अंदर प्रतिस्पर्धा का भाव बना रहेगा।

मीन
व्यापार कर रहे लोगों को अपने कामों पर फोकस बनाए रखना होगा। यदि आपके कामों में कुछ समस्या आ रही थी, तो उसमें आपको बड़ी सदस्यों की सलाह पर चलना बेहतर रहेगा।

Related Articles

Back to top button