आज का राशिफल, 19 फरवरी 2024

मेष
आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से परिवार के सभी सदस्य व्यस्त रहेंगे। परिजनों का भरोसा आप पर बना रहेगा। आप अपनी योग्यता से कार्यक्षेत्र में एक अच्छा मुकाम हासिल कर सकते हैं, जो जातक नौकरी में बदलाव की योजना बना रहे थे, उन्हें सावधान रहना होगा।

वृष
आपको आर्थिक लाभ मिलने की संभावना बनती दिख रही है। आपके कुछ विरोधी आप पर हावी होने की कोशिश करेंगे, जिन्हें आप अपनी चतुर बुद्धि से आसानी से मात दे पाएंगे। आप किसी से जल्दबाजी में कोई वादा ना करें, नहीं तो आपको उसे पूरा करने में समस्या आ सकती है।

मिथुन
आपको कुछ ठगी लोगों से सावधान रहने की आवश्यकता है। कानूनी मामलों में आपकी पूरी रुचि रहेगी। आपको किसी काम के चलते छोटी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है, जिसमें आप वाहन बहुत ही सावधानी से चलाएं।

कर्क
आप किसी से धन उधार लेने से बचें। कार्यक्षेत्र में आपकी बॉस से किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है, जिसका असर आपके प्रमोशन पर भी पड़ सकता है। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। आपकी कुछ महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी।

सिंह
आपको अपनी जिम्मेदारियों को समझना होगा। किसी काम में यदि समस्या आ रही थी, तो उसके लिए आप अपने भाइयों से बातचीत कर सकते हैं। संतान के करियर को लेकर आपको चिंता सताएगी, जिसके लिए आपको कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना पड़ सकता है।

कन्या
आज का दिन आपके लिए अपने कामों की सूची बनाकर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। किसी धार्मिक गतिविधि में आप सम्मिलित हो सकते हैं। भाग्य का आपको पूरा साथ मिलेगा। आपको आस्था व विश्वास से आगे बढ़ाना बेहतर रहेगा।

तुला
आप अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें, उसके साथ आप समझौता न करें। यदि आपको अपने परिवार के सदस्य कोई सुझाव दें, तो आप उस पर सोच विचार अवश्य करें। आपको किसी विपरीत परिस्थिति में धैर्य बनाए रखना होगा।

वृश्चिक
आप अपनी आय और व्यय में संतुलन बनाकर चलेंगे, तो आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको कोई काम की चिंता सता सकती है। आप अपने खानपान में सात्विक भोजन ले और दांपत्य जीवन में चल रही समस्याओं से आपको छुटकारा मिलेगा।

धनु
आप अपने मामलों में सजकता से आगे बढ़ें। मित्रों का साथ और विश्वास आप पर बना रहेगा। आप अपनी मेहनत और लगन से कार्यक्षेत्र में आप कोई अच्छा मुकाम हासिल कर सकते हैं, जिसके कारण आपके कुछ गुप्त शत्रु भी उत्पन्न हो सकते हैं, जिन्हें आपको पहचाना होगा।

मकर
संतान को यदि आप कोई जिम्मेदारी देंगे, तो वह उसमें ढील दे सकते हैं। आप अपनी सूझबूझ से अपने कामों में आगे बढ़ें, तो आपके लिए अच्छा रहेगा। आप अपनी बुद्धि से लिए गए निर्णय से आप कार्यक्षेत्र में सफलता हासिल कर सकते हैं।

कुंभ
निजी मामलों में आप किसी बाहरी व्यक्ति से सलाह मशवरा ना करें। किसी नए वाहन की खरीदारी करना आपके लिए अच्छा रहेगा। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा।

मीन
परिवार के सभी सदस्यों का आपको पूरा साथ मिलेगा और आपको परिवार में किसी सदस्य की ओर से कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आप अपने साथियों का भरोसा आसानी से जीत पाएंगे।

Related Articles

Back to top button