12 राशियों का आज का राशिफल, पंचांग व शुभ मुहूर्त

८ अक्टूबर २०२३

सम्वत् -२०८०
सम्वत्सर – नल (पिङ्गल)।
सूर्यगति – दक्षिणायन |
मास – आश्विन (क्वार)।
पक्ष – कृष्ण।
ऋतु – शरद।
दिन – रविवार।
तिथि – नवमी दिन – ११:४९ मि. तक उपरांत दशमी।
नक्षत्र – पुष्य रात्रि शेष – ०५:०२ मि. तक उपरांत श्लेषा।
योग – शिव दिन – ०९:४४ मि. तक उपरांत सिद्ध।
पंचक – नहीं है।
भद्रा – मृत्युलोक की रात्रि १२:४१ मि. से है।
मृत्युबाण – नहीं है।
मूल – श्लेषा का रात्रि शेष – ०५:०२ मि. से है।
चंद्र राशि – कर्क।
सूर्य राशि – कन्या।
सूर्य नक्षत्र – हस्त।
दिशाशूल – पश्चिम में।
अभिजित मुहूर्त – नहीं है।
राहुकाल – दिन – ०४:३१ मि. से सायं ०६:०१ मि. तक।
सूर्योदय – ०६:१३ मि.।
सूर्यास्त – ०५:५५ मि.।
व्रत – कुछ नहीं।
पर्व – कुछ नहीं।

आज विशेष – दशमी श्राद्ध,भद्रा मृत्युलोक की रात्रि – १२:४१ मि. से,रविपुष्य एवं सर्वार्थ सिद्धियोग रात्रि शेष – ०५:०२ मि. तक।

कल विशेष – दशमी श्राद्ध,यायी जययोग दिन – ०१:३६ मि. से,भद्रा मृत्युलोक की दिन – ०१:३६ मि. तक।

पितृपक्ष में विशेष – आयु: पुत्रान् यश: स्वर्गं कीर्तिं पुष्टिं बलं श्रियम्।
पशून सौख्यं धनं धान्यं प्राप्नुयात् पितृ पूजनात्।।
अर्थात् -पितृपक्ष में जो अपने पितरों (पूर्वजों) की पूजा एवं पितरों के निमित्त दान करते हैं वह आयु,पुत्र,यश,स्वर्ग,कीर्ति,पुष्टि,बल,लक्ष्मी,पशु,सुख,धन,धान्य को पर्याप्त रूप में प्राप्त करता है।

मेष राशि – आज अचानक कुछ लाभ संभव हो सकता है।अनावश्यक खर्च से बचें।परिवार में प्रसन्नता रहेगी।धार्मिक स्थल का भ्रमण हो सकता है।आलस्य को हावी न होने दें।

वृष राशि – आज घर बाहर मनो-बिनोदपूर्ण वातावरण रहेगा। ब्यापार के अंदर थोड़ी ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है।घूमने-फिरने से मन में बदलाव आयेगा।दिन अच्छा है।

मिथुन राशि – आज मांगलिक कार्यों के पीछे धन व्यय हो सकता है,विलासिता की वस्तुयें की खरीद हो सकती है,बाहरी स्थानों से लाभ प्राप्त होगा,मौसमी बिमारी के कारण दिन बाधित हो सकता है।

कर्क राशि – आज दिन मिला-जुला असर कारक है, किये गये कार्य में सफलता मिलेगी, यदि सही दिशा में अपने कार्य में लगे रहें तो सफलता अवश्य मिलेगी,दिन अच्छा बीतेगा।

सिंह राशि – आज दिन उत्तम है, आध्यात्मिक उन्नती के आसार बन रहे हैं, गुरुजनों की सेवा का लाभ मिलेगा,भाईयों के सहयोग से सफलता मिलेगी आपस में मेल-जोल बना कर चलें।

कन्या राशि – आज दिन अच्छा है,पूर्व में लिये गये कर्ज को धीरे धीरे चुकाने की चेष्टा करें ऋण भार में कमी आयेगी,आतिथ्य सत्कार के अवसर मिलेंगे, किसी कार्य के लिए सोच समझ के निर्णय लें परिणाम अच्छे मिलेंगे।

तुला राशि – आज दिन उत्तम है,आयु का लाभ मिलेगा,पुरुषार्थ के द्वारा आय एवं लाभ के क्षेत्र में उन्नती होगी,जरुरतमंद को दान करना अच्छा रहेगा।

वृश्चिक राशि – आज दिन मध्यम फलदाई है उच्च कल्पनाशिलता का रंग मन मस्तिष्क में छाया रहेगा अतः पूरे जोश के साथ कार्य करने के मूड में रहेंगे,पराक्रम का कार्य भी सफलता में सहायक होगी।

धनु राशि – आज दिन मिला-जुला असर कारक है,गरिष्ठ भोजन के कारण परेशानी हो सकती है परहेज करना बेहतर होगा,बाहरी स्थानों के माध्यम से लाभ मिल सकता है।

मकर राशि – आज दिनचर्या संतुलित व्यतीत होगा,कर्म क्षेत्र में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है,संतान की उन्नती के कारण मन हर्षित रहेगा।

कुंभ राशि – आज मकान वाहन आदि के लाभ प्राप्त होने के योग बन रहे हैं,नौकरी के क्षेत्र में भी लाभ मिलेगा,श्री नारायण का स्मरण करें सब मंगल होगा।

मीन राशि – आज दिन उत्तम है, धार्मिक कार्य संपन्न होंगे,पराक्रम के कारण सफलता मिलने के योग बन रहे हैं,अपने कार्य करते रहें कुलदेवता का स्मरण करते हुए।

आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक”
(ज्योतिष वास्तु धर्मशास्त्र एवं वैदिक अनुष्ठानों के विशेषज्ञ)
प्रयागराज।

Related Articles

Back to top button