12 राशियों का आज का राशिफल, पंचांग व शुभ मुहूर्त

२० सितम्बर २०२३

सम्वत् -२०८०
सम्वत्सर – नल (पिङ्गल)।
सूर्यगति – दक्षिणायन |
मास – भाद्रपद (भादौ)।
पक्ष – शुक्ल।
ऋतु – शरद।
दिन – बुधवार।
तिथि – पंचमी दिन – १०:५० मि. तक उपरांत षष्ठी।
नक्षत्र – विशाखा दिन – १२:५१ मि. तक उपरांत अनुराधा।
योग – विष्कुम्भ रात्रि – ०१:५३ मि. तक उपरांत प्रीति।
पंचक – नहीं है।
भद्रा – नहीं है।
मृत्युबाण – नहीं है।
मूल – नहीं है।
चंद्र राशि – वृश्चिक।
सूर्य राशि – कन्या।
सूर्य नक्षत्र – उत्तराफाल्गुनी।
दिशाशूल – उत्तर में।
अभिजित मुहूर्त – नहीं है।
राहुकाल – दिन – १२:०१ मि. से ०१:३१ मि. तक।
सूर्योदय – ०६:०१ मि.।
सूर्यास्त – ०६:०७ मि.।
व्रत – ऋषि पंचमी।
पर्व – ऋषि पंचमी।

आज विशेष- ऋषि पंचमी व्रत पूजन मध्याह्न में,रक्षा पंचमी (बंगाल),सांवत्सरी पंचमी (जैनियों का) विविध महोत्सव,गुरु पंचमी (उड़ीसा),रवियोग एवं सर्वार्थ अमृत सिद्धियोग दिन – १२:५१ मि. से।

कल विशेष – लोलार्क षष्ठी व्रत,पुत्र प्राप्ति हेतु वाराणसी (काशी) के भदैनी स्थित लोलार्क कुण्ड में स्नान एवं भगवान सूर्य को अर्घ्य पूजन तथा लोलार्केश्वर शिव का दर्शन पूजन,आज स्वामी कार्तिकेय जी का दर्शन पूजन करने से ब्रह्महत्या आदि पाप से मुक्ति,श्री सूर्य षष्ठी व्रत,देव षष्ठी,सन्तान सप्तमी (मध्याह्न में),अपराजिता पूजा,मुक्ताभरण सप्तमी,ललिता षष्ठी (गुजरात),अनुराधा नक्षत्र में ज्येष्ठा देवी (अलक्ष्मी) का आवाहन एवं ज्येष्ठा नक्षत्र में पूजन तथा मूल में विसर्जन,यायी जययोग दिन – १०:१४ मि. से १२:५४ मि. तक,रवियोग एवं सर्वार्थ सिद्धियोग दिन – १२:५४ मि. तक।

मेष राशि – आज दिन मध्यम है।वाहन के प्रयोग में सावधानी रखें।शारीरिक कष्ट दूर होगा है।विवादों से दूर रहें अन्यथा स्वाभिमान को चोट पहुंच सकती है।लेन-देन में सावधानी बरतें।ऐश्वर्य के साधनों पर व्यय होगा।धन प्राप्ति सुगम होगी।

वृष राशि – आज दिन मिलाजुला असरकारक है,किसी आशंका से ग्रसित रह सकते हैं।कोर्ट-कचहरी का कार्य पक्ष में रहेगा।व्यापार-व्यवसाय अच्‍छा चलेगा।पारिवारिक चिंता रहेगी।

मिथुन राशि – आज दिन कम ठीक है,शत्रु सक्रिय रहेंगे।किसी से कहासुनी हो सकती है।स्थायी संपत्ति की वृद्धि के योग हैं।किसी भी तरह के कागजात ध्यान से पढ़कर निर्णय लें।निवेश लाभदायक रहेगा।

कर्क राशि – आज दिन ठीक है,धन प्राप्ति के लिए किए गए प्रयास सफल रहेंगे।विद्यार्थी वर्ग अपने कार्य में सफलता प्राप्त करेगा।सुखद यात्रा की संभावना है।मनोरंजन के अवसर प्राप्त होंगे।उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे।

सिंह राशि – आज दिन ठीक नहीं है,शारीरिक कष्ट की आशंका है।अपनों से विवाद हो सकता है।पुराना रोग उभर सकता है।कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।भागदौड़ रहेगी।दु:खद समाचार प्राप्ति की आशंका है,धैर्य रखें।

कन्या राशि – आज दिन मिश्रित फलदायी है,शत्रुओं से हानि की आशंका है सावधान रहें।सामाजिक कार्य करने की प्रेरणा प्राप्त होगी।मान-सम्मान मिलेगा।कारोबार में वृद्धि होगी।नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा।

तुला राशि – आज दिन शुभ है परन्तु किसी दुष्ट प्रवृत्ति के व्यक्ति का साथ हानिप्रद रहेगा।घर में मेहमानों का आगमन होगा।व्यय की अधिकता रहेगी।शुभ समाचार प्राप्त होंगे।नए संपर्क बन सकते हैं।निवेश शुभ रहेगा।

वृश्चिक राशि – आज दिन कम अच्छा है,व्यस्तता के चलते स्वास्थ्य खराब हो सकता है।लेन-देन में जल्दबाजी न करें।नौकरी में अधिकारियों की प्रसन्नता प्राप्त होगी।यात्रा लाभदायक रहेगी।कारोबार में वृद्धि होगी।

धनु राशि – आज दिन मिश्रित फलदायी है,कोई बड़ा खर्च सामने आ सकता है जिससे आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है।दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप न करें।कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।आय में निश्चितता रहेगी।व्यापार-व्यवसाय अच्‍छा चलेगा।

मकर राशि – आज दिन अच्छा है,ऐश्वर्य के साधनों पर व्यय हो सकता है।धन प्राप्ति सुगम होगी।बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे।व्यावसायिक यात्रा मनोनुकूल रहेगी।सहयोगियों का सहयोग मिलेगा।

कुंभ राशि – आज दिन ठीक है,वैवाहिक प्रस्ताव प्राप्त हो सकता है।प्रसन्नता का वातावरण रहेगा।नई कार्य योजना बनेगी।कार्यप्रणाली में सुधार होगा।मित्रों,रिश्तेदारों की सहायता करेंगे,लाभ होगा।

मीन राशि – आज दिन अच्छा है,किसी धार्मिक यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है,धार्मिक कार्यों में मन लगेगा।वाणी पर नियंत्रण रखें।कोर्ट,कचहरी के कार्यों से रुकावट दूर होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे।प्रसन्नता रहेगी।

आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक”
(ज्योतिष वास्तु धर्मशास्त्र एवं वैदिक अनुष्ठानों के विशेषज्ञ)
प्रयागराज।

Related Articles

Back to top button