आज का राशिफल, 23 जनवरी 2024

मेष
आपको एक के बाद एक शुभ सूचना सुनने को मिलती रहेगी। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। राजनीति में कार्यरत लोगों को किसी बड़े नेता से मिलने का मौका मिल सकता है।

वृष
सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों को किसी बड़े पद की प्राप्ति हो सकती है। उनके जन समर्थन में भी इजाफा होगा। आपके घर अच्छे में किसी अतिथि का आगमन हो सकता है, जिसमें परिवार के सभी सदस्य आव भगत करते नजर आएंगे। आपकी कोई बात आपके परिवार में किसी सदस्य को बुरी लग सकती है।

मिथुन
आपको नए कार्यों में भी हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। आप बिजनेस में कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। साझेदारी में यदि आपने किसी काम को किया हुआ था, तो उसमें आपको कोई अच्छा लाभ मिलने की संभावना बनती दिख रही है। आप किसी काम में संकोच न करें, नहीं तो समस्या होगी।

कर्क
आप अपने जरूरी कामों की सूची बनाकर चलें। करियर को लेकर परेशान चल रहे लोगों को कोई अच्छा अवसर हाथ लग सकता है। आप कानूनी मामलों में धैर्य से आगे बढ़े, तो आपके लिए बेहतर रहेगा, नहीं तो विरोधी आपके खिलाफ कोई षड्यंत्र रच सकता हैं।

सिंह
सभी का भरोसा आप आसानी से जीत पाएंगे। यदि आपका कोई मित्र आपको निवेश संबंधी योजना बताएं, तो आपको उसमें धन लगाने से बचना होगा। आपके जरूरी कार्य को गति मिलेगी। कामकाज में प्रतिस्पर्धा बनी रहेगी। किसी महत्वपूर्ण चर्चा में आपको सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है|

कन्या
आपकी पद व प्रतिष्ठा बढ़ने से आप प्रसन्न रहेंगे। परिवार में किसी सदस्य को रिटायरमेंट मिलने से आप सरप्राइज पार्टी का आयोजन हो सकता है। नौकरी की तलाश में परेशान चल रहे लोगों को कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। जीवनसाथी के लिए आप किसी छोटे-मोटे बिजनेस के शुरुआत कर सकते हैं।

तुला
भाग्य के दृष्टिकोण से दिन उत्तम रहेगा। शारीरिक समस्याएं यदि आपको लंबे समय से परेशान कर रही थी, तो वह दूर होगी। आप बुद्धि व विवेक से काम लें, तभी आप कार्यक्षेत्र में किसी काम को समय से पहले पूरा कर पाएंगे। निर्णय लेने की क्षमता से आपको लाभ मिलेगा।

वृश्चिक
लेनदेन के मामलों में आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। धार्मिक कार्यों में आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। आपको किसी को धन उधार देने से बचना होगा। जीवनसाथी से यदि आपने कोई बात गुप्त रखी थी, तो वह उनके सामने आ सकती है। प्रेम व सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी।

धनु
टीमवर्क के जरिए काम करके आप किसी काम को समय से पहले पूरा करके देंगे। व्यापार में आपको उचित लाभ मिलने की संभावना है। आप अनेक कार्यों में आगे बढ़ेंगे। आप घर परिवार में चल रही समस्याओं का समाधान आसानी से कर पाएंगे।

मकर
आपकी मेहनत रंग लाएगी। आर्थिक मामलों में आप सावधान रहें। किसी को धन उधार देने से बचें। सेवा भावना आपके मन में बनी रहेगी। आप अपनी जिम्मेदारियां को बखूबी निभाएंगे। किसी से प्रलोभन में न आए, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपको किसी बड़े लक्ष्य को समय रहते पूरा करना होगा।

कुंभ
आप अपने कामों में सोच-विचार से आगे बढ़े, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। सभी के साथ आपकी बॉन्डिंग अच्छी होगी। आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आपकी किसी मन की इच्छा की पूर्ति हो सकती है।

मीन
किसी पैतृक संपत्ति को लेकर कोई वाद विवाद खड़ा हो सकता है। भावनात्मक प्रदर्शन में आप जल्दबाजी न दिखाएं। किसी नए घर को खरीदने की आप प्लानिंग कर सकते हैं। आपको कार्यक्षेत्र में कुछ बातों को गुप्त रखना होगा व सभी के सामने उजागर न होने दे। आपको सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि होगी।

Related Articles

Back to top button