आज का  राशिफल 19 अक्टूबर 2023

मेष 
दफ्तर में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। नयी जॉब मिलने की सम्भावना बन रही है। पीठ दर्द उभर सकता है। प्रेम सम्बन्धों में उपहारों का आदान-प्रदान कर सकते हैं। नजदीकी मित्रों का साथ मिलेगा। पति-पत्नी के बीच सम्बन्ध प्रेमपूर्ण रहेंगे। 

वृषभ 
इनकम बढ़ाने के तरीकों पर विचार कर सकते हैं। मित्रों से कुछ अच्छे समाचार मिलेंगे।घर का वातावरण व्यवस्थित रहेगा। उधार लेन-देन में सावधानी रखनी चाहिये। दाम्पत्य सम्बन्ध माधुर्यपूर्ण होंगे। महिलायें मँहगे प्रोडक्ट्स की ख़रीदारी कर सकती है।

मिथुन
दिन अच्छा रहेगा। नई जानकारी मिलेगी। योग्यता को सिद्ध करने का अवसर मिलेगा। विद्यार्थियों को परीक्षा परिणामों में सफलता मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ डिनर के लिये जा सकते हैं।लवमेट को प्रपोज कर सकते हैं। उच्च अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे।

कर्क
सावधान रहें, किसी अनजान पर आंख मूंदकर विश्वास न करें। पैतृक व्यवसाय में थोड़ा धीमापन हो सकता है। साझेदारी से जुड़े कार्यों में पारदर्शिता अवश्य रखें। मानसिक तनाव से बचने के लिये धैर्य से काम लें। विवादित मामलों पर प्रतिक्रिया न दें।

सिंह 
कारोबारियों के लिये आज का दिन बहुत अच्छा है। प्रेम सम्बन्धों में नज़दीकियां बढ़ेंगी। पत्रकारिता क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिये दिन शानदार है। अपने लक्ष्यों को समय पर पूर्ण कर लेंगे।  आपकी आमदनी में वृद्धि होगी।

कन्या 
दिन काफी व्यस्त रहने वाला है। समाज सेवा से जुड़े लोगों को मान-सम्मान मिलेगा। बदलते मौसम को लेकर स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रहेगा। दूसरों के झगड़े आप सुलझा सकते हैं। वैवाहिक जीवन में तालमेल उत्तम रहेगा।

तुला 
सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। विवादित मामलों को शान्तिपूर्वक निपटाने का प्रयास करें। नव विवाहित लोग पार्टी के लिये जा सकते हैं। दिन की शुरुआत काफी सुखद रहेगी।  जीवनसाथी के लिये समय अवश्य निकालें।

वृश्चिक
दिनचर्या को सन्तुलित रखें। मीडिया से जुड़े लोगों के लिये दिन बेहद शुभ है। घर की सुख-सुविधाओं का ध्यान रखें। विवाह के लिये रिश्ता आ सकता है। ऑनलाइन व्यवसाय में धन लाभ होगा।

धनु 
नौकरी में महत्वपूर्ण फेरबदल करना उचित नहीं है। ईर्ष्यावश कुछ लोग आपके काम में बाधा डालने का प्रयास करेंगे। भोजन सही समय पर अवश्य कर  ले सिरदर्द और रक्तचाप की समस्या हो सकती है। इलाज पर धन खर्च होगा।

मकर 
जॉब में प्रमोशन मिल सकता है। आपकी नेतृत्व क्षमता की प्रशंसा होगी। पारिवारिक व सामाजिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। बुजुर्गों से बातचीत को लेकर मर्यादित रहें। करियर को लेकर परेशानियां दूर होंगी।

कुंभ 
वैवाहिक जीवन में समझ बढ़ेगी। अनजान व्यक्तियों से थोड़ा सावधान रहें।सत्यनिष्ठा के साथ अपना काम करें। दिन मिले-जुले प्रभाव का रहेगा। उच्च शिक्षा में उत्तम परिणाम प्राप्त होंगे। माता-पिता की सेहत का ध्यान रखें।

मीन 
दिन कुछ तनाव वाला रहेगा। काम में बाधा आ सकती है। गलत लोगों की संगत से दूर रहें। धन को लेकर परिवार में अशान्ति होगी। जल्दबाज़ी में काम बिगड़ सकते हैं।  घर में कुछ दिक्कत हो सकती है। दिखावे की प्रवृत्ति से बचे।

Related Articles

Back to top button