1 नवंबर राशिफल: जानिए क्या कहती है आपकी राशि

मेष राशि- आज आपका दिन बहुत अच्छा बीतेगा। आपको दोस्तों का पूरा साथ मिलेगा। आज किसी मित्र के प्रति आपका विशेष प्रेम आकर्षण हो सकता है और यह प्रेम संबंध बहुत खुबसूरती के साथ आगे बढेगा आप खुशियां मनाएंगे। दोस्तों के साथ पार्टी करेंगे। परिवार में भाई बहनों का पूरा सपोर्ट रहेगा। जो लोग इलेक्ट्रॉनिक या लोहे से संबंधित व्यापार करते हैं, उनके लिए लाभ के योग है पर कुछ खर्चे भी हो सकते हैं। नौकरी करने के लिए आज का दिन अच्छा है अधिकारियों का साथ मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए दिन फेवरेबल है करियर में नये अवसर मिलने की संभावना है। दाम्पत्य जीवन में सकारात्मकता रहेगी। किन्हीं खास मौकों पर एक- दूसरे को गिफ्ट देने से संबंधों में मधुरता बनी रहती है।
शुभ रंग- लाल
शुभ अंक- 6

वृषभ राशि-आज का दिन आपके लिए शुभ फलदाई साबित हो सकता है। आज आप कार्यक्षेत्र में अपने काम को बड़ी तत्परता के साथ जल्दी ही पूरा कर लेंगे। सभी आपके काम से संतुष्ट दिखाई देंगे, यदि आप अधिकारी हैं तो आपका यह प्रयास और भी फायदेमंद रहेगा क्योंकि आपके कार्यालय में सहकर्मियोंके बीच आपके कर्मठ व्यक्तित्व की छवि बनेगी। आपकी सराहना के साथ -साथ भविष्य में लाभ होने के संकेत हैं। व्यापार करने को किसी के माध्यम से आमदनी के स्रोत में वृद्धि होने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे छात्रों को नौकरी मिलने की संभावना है। यदि आप सिंगल हैं तो आज सोशल मीडिया पर किसी के प्रति आकर्षण का भाव आ सकता है,और बात आगे बढऩे की गुंजाइश है। धार्मिक कार्यों में रुझान बढ़ेगा परिवार सहित मंदिर जाने की संभावना है।
शुभ रंग- सफेद
शुभ अंक- 3

मिथुन राशि-आपका दिन बेहतरीन रहेगा। इस राशि की जो महिलाएं किसी क्रिएटिव कार्य अथवा व्यापार से जुड़ी हुई है उन्हें आर्थिक दृष्टि से अच्छे लाभ की संभावना है। दाम्पत्य जीवन बहुत खुशहाल रहेगा। व्यापार करने वाले लोगों का दिन सामान्य रह सकता है। आप अपने ग्राहकों से मैत्रीपूर्ण संबंध रखें लाभ मिलेगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को आज अपने किसी मित्र का मार्गदर्शन मिलेगा जिससे आगे चलकर लाभ मिलने की गुंजाइश है। लवमेट्स के लिए दिन अच्छा है सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे। स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए दिन ठीक है , बाहर का खाना खाने से बचें। घर का हेल्दी खाना खाएं। स्ट्रांग बनेंगे।
शुभ रंग- आसमानी
शुभ अंक- 5

कर्क राशि-आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहेगा। आपको भाग्य का साथ मिलने की संभावना है। व्यवसाय और रोजगार में बढ़ोतरी के संकेत हैं। प्राइवेट जॉब करने वाले लोगों को आज कोई प्रोजेक्ट मिलने के योग है जिसमें आपको अपनी मेहनत से बेहतर परिणाम मिलेंगे। आजका दिन आर्थिक दृष्टि से सामान्य रहेगा। जो छात्र प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, आज बहुत व्यस्त रह सकते हैं कुछ भ्रम की स्थिति आ सकती है परन्तु किसी सीनियर की मदद से दूर हो जाएगी और सही मार्गदर्शन मिलेगा। लवमेट्स अपने रिश्ते को अपनी सूझबूझ से आगे बढ़ाएंगे। वैवाहिक जीवन ठीक ठाक रहेगा। प्रात: प्राणायाम जरूर करें। इससे सकारात्मकता आती है।
शुभ रंग- पिच
शुभ अंक- 2

सिंह राशि-आज के दिन आप उत्साहित महसूस करेंगे। आज आप कोई नया बिजनेस शुरू करने के लिए सोच सकते हैं, उसमें सफलता देखने को मिलेगी और आमदनी भी बढ़ेगी। आप सरकारी नौकरी करते हैं तो किसी भी बात को बेवजह तूल न दें, सहकर्मियों के साथ आपका दोस्ताना व्यवहार आपको लाभ दिलाएगा। आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी। छात्र अपने कैरियर को लेकर भविष्य की रणनीति बनाएंगे, माता-पिता आज आपको कोई सरप्राइज़ दे सकते हैं। पारिवारिक माहौल खुशहाल रहेगा। घर में अगर बड़े बुजुर्ग हैं तो उन्हें घर का बना भोजन ही दें और अपना समय व्यर्थ की बातों के बजाय रचनात्मक कार्यों में लगाएं बेहतर परिणाम मिलेंगे।
शुभ रंग- क्रिम
शुभ अंक- 8

कन्या राशि-आज आप अपनी मेहनत को लेकर आशान्वित रहेंगे। आपके कारोबार और रोजगार में मेहनत से अच्छे परिणाम हासिल हो सकते हैं। इसी आधार पर आप अपने भविष्य की रणनीति तैयार करेंगे। व्यापार के क्षेत्र में आपकी स्थिति अच्छी होगी और ग्राहक भी बढ़ेंगे। नौकरी में नये अवसर मिलने की संभावना है। छात्रों को परीक्षा में अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे। दोस्तों के साथ कहीं घूमने-फिरने का प्लान बनाएंगे। यदि आप नवविवाहित हैं तो ससुराल पक्ष में से कोई अच्छा गिफ्ट मिलने के योग हैं। लवलाइफ अच्छी रहेगी। अपनी दिनचर्या में योग को शामिल करें। आत्मविश्वास बढ़ेगा।
शुभ रंग- नीला
शुभ अंक- 3

तुला राशि-आज का दिन आपके पक्ष में रहने वाला है। करियर में अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है। कार्यक्षेत्र का माहौल अनुकूल रहेगा जिससे आपको अपने कैरियर में आगे बढऩे का मौका मिल सकता है। यदि आप खुद का काम करने का सोच रहे हैं तो सफल होने की गुंजाइश है। जो लोग व्यापार से जुड़े हैं उनकी पहले बनाई गई योजनाएं सफल होंगी और अच्छा लाभ मिलेगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी, कोई यात्रा भी हो सकती है। होटल मैनेजमेंट और कम्युनिकेशन का कोर्स कर रहे छात्रों के लिए आज दिन फेवरेबल है, कोई नया अवसर मिलने की संभावना है। अविवाहित लोगों को विवाह के अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं। घर का माहौल अच्छा रहेगा।
शुभ रंग- नारंगी
शुभ अंक- 2

वृश्चिक राशि-आज का दिन बदलाव लेकर आ सकता है। आप काम के सिलसिले में कहीं बाहर जा सकते हैं। व्यापार में लाभ के संकेत हैं, यदि कहीं निवेश किया है तो वहां भी लाभ की संभावना है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल है। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। भाई बहनों का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के साथ व्यस्त होने के बावजूद समय बिताने का प्रयास करेंगे हो सकता है आप उन्हें आज कहीं डिनर पर ले जाए। संतान की ओर से कोई अच्छी खबर मिल सकती है, जिससे आप दोनों को हार्दिक खुशी मिलेगी।
शुभ रंग- ग्रे
शुभ अंक- 7

धनु राशि-आज आप परिवार के साथ समय बिताएंगे। आपके घर पर दूर रह रहे रिश्तेदार आ सकते हैं उनके साथ ज्यादा समय व्यतीत होगा और पुरानी कुछ खास बातें भी करेंगे। आज आपके कैरियर को लेकर अच्छी खबर मिल सकती है। नौकरी करने को पदोन्नति मिलने की संभावना है। व्यापार में लाभ के योग बन रहे हैं। आपकी मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा, आपकी आर्थिक स्थिति संतुलित रहेगी। आज आप दोस्तों के साथ कहीं घूमने-फिरने का प्लान बनाएंगे। परीक्षा की तैयारी में जुटे छात्रों को उनकी मेहनत का फल मिलेगा। परीक्षा में अच्छे अंक आ सकते हैं। दाम्पत्य जीवन अच्छा रहेगा।
शुभ रंग- लाल
शुभ अंक- 7

मकर राशि –आज आपको अपने कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करने का मौका मिल सकता है। आपके रुके कार्यों में तेजी आएगी। नौकरी में आज आपके हाथ कोई नया प्रोजेक्ट सौंपा जाएगा। आप अपनी मेहनत और ईमानदारी से उस प्रोजेक्ट को पूरा करने में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे और परिणाम स्वरूप आपको अच्छे वेतन के साथ पदोन्नति मिल सकती है। व्यापार से जुड़े लोगों के लिए अच्छा दिन है परन्तु लेन-देन के मामलों में सावधानी रखनी चाहिए। परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को नए अवसर मिलने की संभावना है। पारिवारिक माहौल खुशहाल रहेगा। जिनका विवाह तय होने में देर हो रही थी, उनके विवाह की बात पक्की हो सकती हैं। आज आप किसी वृद्धाश्रम में जाकर उन्हें ऊनी कपड़े बांटे सकते हैं।
शुभ रंग- हरा
शुभ अंक- 3

कुंभ राशि-आज आपको परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन और इंक्रीमेंट मिल सकता है। व्यापार से जुड़े लोगों को कुछ नये लोगों से मुलाकात होगी और कुछ नये व्यापारिक समझौते होंगे जिनसे व्यापार में लाभ होगा और आमदनी बढ़ेगी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आप अपने कार्यक्षेत्रों में अनुशासित रहकर मेहनत करेंगें जिससे बेहतर परिणाम मिलेंगे। बोर्ड की परीक्षा में बैठने वाले छात्रों को परीक्षा का प्रेशर होने से अपना ज्यादा समय पढऩे में बिताएंगे जिसका परिणाम सुखद होने की संभावना है। पारिवारिक माहौल खुशहाल रहेगा। बच्चों को पौष्टिक भोजन दें जिससे उनकी बौद्धिक और मेहनत करने क्षमता बढ़ेगी।
शुभ रंग- पीला
शुभ अंक- 4

मीन राशि-आपके लिए दिन सामान्य रहेगा। परिवार में प्रेम भावना बनी रहेगी। व्यापार की दृष्टि से आज का दिन अच्छा है आय के नये स्रोत मिलने की संभावना है। आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी। जो नौकरीपेशा हैं कार्यस्थल पर एक्टिव रहकर अपने कार्यों को पूरा करेंगे। लवमेट्स के लिए अच्छा दिन है। किसी पार्टी मेंजाने का प्लान बनाएंगे। इससे एक दूसरे को अच्छी तरह समझने का मौका भी मिलेगा।
शुभ रंग- केसरिया
शुभ अंक- 2

Related Articles

Back to top button