आज का राशिफल, 29 फरवरी 2024

मेष
प्रेम में सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। आप किसी से प्रलोभन में ना आएं। वरिष्ठ सदस्यों का आपको पूरा साथ मिलेगा। आप अपने अनुभवों का कार्यक्षेत्र में लाभ उठाएंगे और आपको अपने बढ़ते खर्चों पर नियंत्रण बनाए रखने की आवश्यकता है।

वृष
अध्ययन और आध्यात्मिक के प्रति आपकी खूब रुचि रहेगी। मित्रों का समर्थन आप पर बना रहेगा। खुशमिजाज व्यक्तित्व होने के कारण आपके मित्रों की संख्या में भी इजाफा होगा। आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं।

मिथुन
आप अपनी जिम्मेदारियों को समय रहते पूरा करेंगे, लेकिन कार्यक्षेत्र में आपका किसी बात को लेकर वाद विवाद हो सकता है, जिसमें आप चुप रहना होगा, नहीं तो वह कानूनी हो सकता है। परिवार के लोग के मिल बैठकर कुछ पुरानी यादों को ताजा करेंगे।

कर्क
कारोबार को लेकर आप किसी छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। वाणिज्यक मामलों में आपको निरंतरता बनाए रखना होगी। आप किसी के व्यर्थ की चर्चा में पड़ने से बचें। सगे संबंधी का आपको पूरा साथ मिलेगा। आपको अपनी भावनाओं पर अंकुश बनाए रखना होगा।

सिंह
वाणी और व्यवहार से आप सभी का दिल आसानी से जीत पाएंगे। आपको कार्यक्षेत्र में किसी पुरस्कार से सम्मानित किया जा सकता है। आपकी धन-धान्य में वृद्धि होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आप अपनी वाणी और व्यवहार से लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे।

कन्या
आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। संतान को संस्कारों और परंपराओं का ज्ञान देंगे। करियर को लेकर आप कुछ बचत की योजना में निवेश कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छी रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा|

तुला
किसी काम में उसके नीति नियमों पर पूरा ध्यान दें। आप किसी वाद विवाद में ना पड़े, नहीं तो समस्या हो सकती है। आर्थिक गतिविधियों में आप सतर्क रहें। आपके कुछ करीबी आपको परेशान कर सकते हैं। किसी निवेश संबंधी मामले में आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकते हैं।

वृश्चिक
आपको कुछ विपरीत परिस्थितियों में धैर्य बनाए रखना होगा। आपकी सकारात्मकता बढ़ने से आप प्रसन्न रहेंगे। आपको कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। धन धान्य में वृद्धि होगी। आपके किसी मन की इच्छा के पूर्ति होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।

धनु
कार्यक्षेत्र में सभी का सहयोग और साथ बना रहेगा। वरिष्ठ सदस्यों की बातों पर आपको पूरा ध्यान देना होगा। आपके कुछ योजनाएं गति पकड़ेगी। आपको संतान के करियर को लेकर यदि कोई निर्णय लेना हो, तो आप उसमें जल्दबाजी बिल्कुल ना दिखाएं, नहीं तो कोई नुकसान हो सकता है।

मकर
भाग्य के भरोसे यदि आपने किसी काम को किया, तो उसमें भी आपको सफलता अवश्य मिलेगी। सभी का साथ और समर्थन आप पर बना रहेगा। आपके लंबे समय से रुके हुए काम गति पकड़ेंगे। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

कुंभ
बुद्धि और विवेक से लिए गए फैसले हमेशा कामयाब रहते हैं। परिवार के सदस्य आपका पूरा साथ देंगे, लेकिन आपको परिजनों के साथ रिश्ते में मिठास बनाकर रखनी होगी। आप इधर-उधर लोगों की बातों में ना आए।

मीन
आपको किसी जरूरी काम को लेकर बहुत ही सोच विचारकर कोई निर्णय लेना होगा। आपको कुछ ठगी लोगों से दूरी बनाकर रखना बेहतर रहेगा। आप अपने आवश्यक कामों को तेजी से निपटने की कोशिश करें। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों की साख सम्मान में वृद्धि होगी।

Related Articles

Back to top button