आज का राशिफल, 26 फरवरी 2024

मेष
मित्रों के साथ आप खुशनुमा पल व्यतीत करेंगे। पारिवारिक मामलों में आपकी पूरी रुचि रहेगी। आपको लेनदेन से संबंधित मामलों में सावधान रहना होगा। अध्ययन और आध्यात्म में आपका खूब मन लगेगा।

वृष
आपको अपने करीबियों की बातों पर पूरा ध्यान देना होगा। ऑनलाइन काम कर रहे लोगों को कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। यदि आपने किसी को धन उधार दिया था, तो वह भी आपको वापस मिलेगा। आपके पिताजी का कोई पुराना रोग फिर से उभर सकता है, जो आपको परेशान करेगा।

मिथुन
कामकाज पर आपका पूरा जोर रहेगा। आपको किसी उचित अवसर के मिलने की संभावना है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को साथी की बातों में आकर कोई निर्णय लेने से बचना होगा। आपको अपने मन में चल रही उलझनों को लेकर अपने भाइयों से बातचीत करनी होगी। आपका कोई परिजन आपके घर दावत पर आ सकता है।

कर्क
आपके घर किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। आपको अपने कामों को लेकर भागदौड़ अधिक करनी होगी, लेकिन आप जितनी मेहनत करेंगे, आपको उतना फल न मिलने से आपको थोड़ी निराशा होगी। पारिवारिक मामलों में आपको पूरा फोकस बनाए रखना होगा।

सिंह
आप अपनी वाणी और व्यवहार से कुछ नए मित्र भी आसानी से बना पाएंगे। राजनीति में कार्यरत लोगों को किसी बड़े पद की प्राप्ति हो सकती है। जो जातक नौकरी में कार्यरत है, उनकी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं।

कन्या
आपके बढ़ते खर्च आपको परेशान करेंगे और आप अपने करीबियों का भरोसा भी आसानी से जीत पाएंगे। आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। ऑनलाइन काम कर रहे लोगों को सावधान रहने की आवश्यकता है। आपके कुछ विरोधी आपको परेशान कर सकते हैं।

तुला
व्यापार में आपको तेजी से निर्णय लेने होंगे। अध्ययन में अध्यात्म के प्रति आपकी खूब रुचि रहेगी। आपको उम्मीद से ज्यादा धन मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। व्यापार में आप कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं, लेकिन आप अपने बढ़ते खर्चों पर लगाम लगाएं।

वृश्चिक
धार्मिक कार्यों के प्रति आपकी खूब रुचि रहेगी और आप अपने धन का कुछ हिस्सा दान-पुण्य के कार्यों में भी लगाएंगे। किसी सरकारी योजना का आपको पूरा लाभ मिलेगा। बैंकिंग क्षेत्रो में कार्यरत लोग बचत की योजनाओं पर पूरा ध्यान देंगे।

धनु
आपकी धार्मिक कार्यों के प्रति आस्था बढ़ेगी। आर्थिक विषयों पर आप पूरा जोर देंगे। आप किसी लक्ष्य के पूरा होने से प्रसन्न रहेंगे। आपको किसी की कहीसुनी बातों में आने से बचना होगा और मित्रों के साथ आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं।

मकर
परिवार में किसी बात को लेकर बहसबाजी हो सकती है। बड़ों की आज्ञा मानना आपके लिए अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को नजरअंदाज ना करें। आपकी पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आप अपने खानपान पर पूरा ध्यान दें, नहीं तो कोई पेट संबंधित समस्या हो सकती है।

कुंभ
किसी भूमि और भवन की खरीदारी करना आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको जल्दबाजी में कोई निर्णय लेने से बचना होगा। आप यदि किसी की सीख और सलाह पर चलेंगे, तो इससे परिवार का कोई दूसरा सदस्य नाराज हो सकता है। आपकी नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी।

मीन
व्यापार के मामले में आपके प्रयासों में तेजी आएगी और सहकर्मियों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। जल्द किसी की बातों में ना आएं, नहीं तो कोई आपको गलत सलाह दे सकता है।

Related Articles

Back to top button