आज का राशिफल, 20 फरवरी 2024

मेष
महत्वपूर्ण कार्य गति पकड़ेंगे। भाईचारे की भावना आपके मन में बनी रहेगी। आपको एक के बाद एक शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आप यदि किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाएंगे, तो वह आपके लिए अच्छा रहेगी। आपके करीबी भी आपकी बातों से प्रसन्न रहेंगे।

वृष
जीवन स्तर को बेहतर बनाने की कोशिश में आप लगे रहेंगे। आपको परिवार में किसी सदस्य की ओर से कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आपके घर किसी सरप्राइज पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपको मित्रों के साथ किसी यात्रा पर जाने के प्लानिंग कर सकते हैं।

मिथुन
रचनात्मक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और व्यक्तिगत मामले बेहतर रहेंगे। आपको व्यापार में किसी अजनबी पर भरोसा करना नुकसान देगा। आपको पारिवारिक मामलों में सावधान रहने की आवश्यकता है। आप वरिष्ठ सदस्यों से किसी बात को लेकर तर्क वितर्क में ना पड़े।

कर्क
गरीबों की सलाह पर चलना आपके लिए अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आप कुछ नई तकनीकों को अपनाकर अपने व्यापार को बेहतर बनाने की कोशिश में लगे रहेंगे। आपको आर्थिक मामलों में धैर्य बनाए रखना होगा।

सिंह
आपकी किसी मन की इच्छा के पूर्ति होने से आप परेशान रहेंगे। कारोबार पर आपका पूरा फोकस रहेगा। महत्वपूर्ण कार्य को आप गति देंगे। आपका रुका हुआ काम पूरा होने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको माता-पिता से अपने मन की बात कहने का मौका मिलेगा।

कन्या
आपकी सुख सुविधा बढ़ेंगी, जिसे देखकर आपको खुशी होगी और आप कुछ नये लोगों से भी मेलजोल बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। यदि आप किसी महत्वपूर्ण चर्चा में सम्मिलित हो, तो उसमें अपनी बात लोगों के सामने अवश्य रखें। आपको व्यापार के कार्य में आगे बढ़ेंगे।

तुला
ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आपसे धन मांग सकता है। आपको अपनी बातों से कार्यक्षेत्र में यदि किसी से कोई लड़ाई झगड़ा होगा, तो उसके बाद आप उसे सामान्य बनाने में कामयाब रहेंगे। भाग्य का आपको पूरा साथ मिलेगा।

वृश्चिक
आर्थिक विषयों पर आपका पूरा फोकस रहेगा। आप अपने किसी लक्ष्य के प्रति समर्पित नजर आएंगे। परिजनों की बातों को आप अनदेखा ना करें। किसी सरकारी योजना का आपको पूरा लाभ मिलेगा। यदि आपने किसी से धन उधार लिया था, तो वह भी आपको वापस मिल सकता है।

धनु
टीमवर्क के जरिए काम करके आप किसी काम को आसानी से पूरा कर पाएंगे। स्थायित्व की भावनाओं को बल मिलेगा और आप अपने महत्वपूर्ण कामों पर पूरा ध्यान लगाएंगे, जिससे आप कामों को आसानी से पूरा कर पाएंगे।

मकर
आप अपनी मेहनत जारी रखें, तभी आप किसी अच्छे मुकाम पर पहुंच सकते हैं। आपको किसी परिवार के सदस्य की चिंता सता सकती है। आपको कोई पुराना रोग फिर से उभर सकता है। स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को आप नजरअंदाज ना करें।

कुंभ
कला कौशल से आप सभी को आसानी से प्रभावित कर पाएंगे। आप अपने करीबियों के साथ किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। आपकी महत्वपूर्ण विषयों के प्रति पूरी रुचि रहेगी। आपको लाभ के अवसरों पर भी पूरा ध्यान देना होगा।

मीन
आप अपनी परंपराओं पर पूरा ध्यान देंगे और निजी जीवन में चल रही समस्याओं से आपको काफी हद तक छुटकारा मिलेगा। आपका किसी नए मकान और दुकान आदि की खरीदारी का सपना भी पूरा हो सकता है, जिसमें आपको अपने भाइयों से मदद लेनी पड़ सकती है।

Related Articles

Back to top button