आज का राशिफल, 15 फरवरी 2024

मेष
आप अपने खर्चों को नियंत्रण करने की कोशिश करेंगे और आप अपनी योजनाओं को बनाने की कोशिश करेंगे। कार्यक्षेत्र में कुछ नई योजना की शुरुआत कर सकते हैं। भौतिक विषयों में आपकी पूरी सोच रहेगी और आपकी सुख समृद्धि बढ़ने से आप प्रसन्न रहेंगे। संतान को किसी नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है।

वृष
दान धर्म के कार्यों में आपकी काफी रुचि रहेगी। आप अच्छे निवेश को करने की तैयारी कर सकते हैं। आपको अपने करीबियों का पूरा साथ मिलेगा। परिवार में वरिष्ठ सदस्यों की सलाह से आप आगे बढ़ेंगे, तो आप काफी सारी मुश्किलों से आसानी से बाहर निकाल सकेंगे।

मिथुन
आपको अपने प्रयासों पर पूरा ध्यान देना होगा। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी और धन धान्य में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में आपको अधिक समय देना होगा। आपको जीवनसाथी के करियर को लेकर कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना पड़ सकता है।

कर्क
विवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। आप अपने निजी मामलों में सहजता से आगे बढ़े, तो आपके लिए अच्छा रहेगा। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। यदि आपने किसी योजना में धन का निवेश किया था, तो वह आपके लिए अच्छी रहेगी।

सिंह
सभी क्षेत्रों में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे और आपको अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर चिंता सता सकती है। आपके लंबे समय से रुके हुए काम गति पकडे़ेंगे। स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को लेकर यदि आपने ढील बरती, तो वह बाद में कोई बड़ी बीमारी बन सकती है।

कन्या
यदि आप किसी से कोई बात बोले, तो उसमें विनम्रता बनाए रखें। परिवार में किसी शुभ और मांगलिक कार्यक्रम पर अच्छा खासा धन खर्च होगा। आपको किसी विपरीत परिस्थिति में भी धैर्य बनाए रखने की आवश्यकता है। आप अपने रूटीन में बदलाव न लाएं।

तुला
आपकी नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी। आप अपने घर की मरम्मत आदि कराने की भी योजना बना सकते हैं। आप सुख सुविधाओं की वस्तुओं पर अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। जीवनसाथी को कार्यक्षेत्र में तरक्की करते देख आपको प्रसन्नता होगी। आप किसी काम को समय से पहले पूरा करेंगे।

वृश्चिक
यदि आपने किसी से धन उधार लिया, तो आपको उसे उतार पाने में मुश्किल होगी। आप अपनी जिम्मेदारी को पूरा करने में कोई कसर ना छोड़ें, नहीं तो लोग आपसे नाराज हो सकते हैं। आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के प्रयासों में आपको सफलता मिलेगी।

धनु
मित्रों के साथ आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। यदि आपके परिवार में वरिष्ठ सदस्य कोई सलाह दे, तो आप उस पर अमल अवश्य करें। कार्यक्षेत्र में आप अपनी प्रतिभा से एक अलग जगह बनाने में कामयाब रहेंगे, जिसमें आपको अच्छा लाभ मिलने की संभावना बनती दिख रही है।

मकर
आपको कोई बड़ी उपलब्धि हाथ लग सकती है। अपने परिजनों से आपको तालमेल बनाए रखना होगा। घर परिवार में आपका मान सम्मान बढ़ेगा। आपको किसी नए भवन और मकान आदि की प्राप्ति हो सकती हैं। यदि आपका कोई कानूनी मामला लंबे समय से विवादित चल रहा था, तो उसमें आपको जीत मिलेगी।

कुंभ
आपको अफवाह में आने से बचना होगा, नहीं तो आप किसी गलत बात पर शक कर सकते हैं। सहकारिता का भाव आपके मन में बना रहेगा। आपको व्यर्थ की चर्चा में पड़ने से बचना होगा, लेकिन आप अपने कामों को पूरा करने के लिए अपने अलस्य को त्यागे, तभी वह पूरे होते दिख रहे हैं।

मीन
आप सभी को प्रभावित करने की कोशिश करेंगे, जिसमें आप सफल रहेंगे। आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। आप अपने परिजनों का भरोसा भी आसानी से जीत पाएंगे। परिवार में सुख समृद्धि बढ़ाने से आप प्रसन्न रहेंगे और संतान को संस्कारों व परंपराओं का पाठ पढ़ाएंगे।

Related Articles

Back to top button