आज का राशिफल, 10 फरवरी 2024

मेष
आपका कुछ नए प्रयास रंग लाएंगे। आपको किसी महत्वपूर्ण चर्चा में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। आप अपने कार्य योजनाओं में आगे बढ़ें, तो आपके लिए अच्छा रहेगा। वरिष्ठ सदस्यों से आप कोई ऐसी बात ना बोलें, जो उन्हें बुरी लगे। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा।

वृष
साझेदारी में काम करने से वृद्धि होगी। अपने काम की सूची बनाकर चलना आपके लिए बेहतर रहेगा। आत्मविश्वास की भावना को बल मिलेगा। पैतृक संपत्ति संबंधित मामले में आप अपने पिताजी से बातचीत करेंगे, तो उसमे आपको सफलता मिलती दिख रही है।

मिथुन
आपको अपने आवश्यक काम को समय रहते पूरा करना होगा। स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को यदि अनदेखा किया, तो आपको उन्हें दूर करने में समस्या हो सकती है। आपको अनजान लोगों से दूरी बनाकर चलनी होगी, नहीं तो समस्या हो सकती है।

कर्क
आप किसी भी काम के प्रति जो भी निर्णय लें उसे समझदारी से लें। निर्णय लेने की क्षमता का आपको लाभ मिलेगा। साझेदारी में किसी काम को करने से आपको अच्छा लाभ मिलेगा। मित्रों को आपका पूरा साथ मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। जीवन में स्थायित्व की भावना को बल मिलेगा।

सिंह
सेवा क्षेत्र से जुड़े मामलों में आप गति पकड़ेगे। आप अपनी सूझबूझ से काम करेंगे, तो आपके लिए अच्छा रहेगा। नौकरी में कार्यरत लोगों के प्रयास तेज रहेंगे। आपके ऊपर जिम्मेदारी बढ़ने से आपको उनसे घबराना नहीं है। आप किसी से कोई वाहन मांग कर ना चलाएं।

कन्या
पारिवारिक समस्याओं को लेकर आप वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत कर सकते हैं। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी को कहीं लॉन्ग ड्राइव पर लेकर जा सकते हैं। आप अपने परिजनों के साथ कुछ सुखद पल व्यतीत करेंगे। छोटे बच्चों के लिए आप कोई उपहार लेकर आ सकते हैं।

तुला
परिवार में आपकी खूब रुचि रहेगी। गृहस्थ जीवन में चल रही समस्याओं से आपको छुटकारा मिलेगा। आपको व्यक्तिगत विषय पर पूरा फोकस बनाकर रखना होगा। आप अपनी आय और व्यय में तालमेल बनाकर चलेंगे, तभी आप भविष्य के लिए कुछ धन संचय कर सकते हैं।

वृश्चिक
भाई बंधुओं का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ सदस्य आपका पूरा सहयोग करेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ आप मिल बैठकर कुछ पुरानी यादों को ताजा करेंगे। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को कोई अच्छा मौका मिल सकता है।

धनु
धन-धान्य में वृद्धि होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपका कोई बिजनेस पार्टनर आपको धोखा दे सकता है, इसलिए आप उन पर पूरी निगरानी बनाकर रखें। नैतिक मूल्यों को आप पूरी महत्व दें। संतान को संस्कारों व परंपराओं का पाठ पढ़ाएंगे।

मकर
आप अपने रहन-सहन के स्तर को बेहतर बनाने के लिए कुछ चीजों की खरीदारी भी कर सकते हैं। आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आपको छुटपुट लाभ के अवसरों पर पूरा ध्यान देना होगा। यदि आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे थे, तो आपकी वह इच्छा पूरी हो सकती है।

कुंभ
परिजनों का साथ व सहयोग आप पर बना रहेगा। पारिवारिक रिश्तों में यदि किसी बात को लेकर अनबन चल रही थी, आपको उसे दूर करने की पूरी कोशिश करनी होगी। आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। अपने कामों में आप जिम्मेदारी से आगे बढ़ें।

मीन
कार्यक्षेत्र में आप तालमेल बनाकर रखें। कार्यक्षेत्र में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे, जिसे देखकर आपको खुशी होगी। आप अपनी सोच में सकारात्मकता बनाए रखें। व्यापार में आपको अच्छा लाभ मिलने की संभावना बनती दिख रही है।

Related Articles

Back to top button