आज का राशिफल, 08 फरवरी 2024

मेष
शासन व प्रशासन के मामलों में आप सावधान रहेंगे। आपकी कुछ नई योजनाएं रंग लाएगी। पैतृक विषयों में आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। आप अपनी आए और व्यय का बजट बनाकर चलना ही आपके लिए बेहतर रहेगा।

वृष
आपके मन में आस्था और विश्वास बढ़ेगी जिस वजह से धार्मिक कार्यक्रमों की ओर आपका रुझान बढ़ेगा। आपको बड़ों का साथ व सहयोग मिलेगा। यदि किसी की मदद करने का मौका मिले, तो अवश्य करें। आप अपनी सोच में सकारात्मकता बनाए रखें, नहीं तो कार्यक्षेत्र में आपको कोई नुकसान हो सकता है।

मिथुन
स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को नजर अंदाज न करें, नहीं तो आपको कुछ समस्या खड़ी हो सकती है। आप सहज गति से आगे बढ़ें, तो आपके लिए अच्छा रहेगा। अपनी जिम्मेदारियों में ढील ना दें नहीं तो वह आपके लिए कोई नुकसान खड़ा कर सकती है।

कर्क
दांपत्य जीवन में चल रही समस्याएं दूर होगी और मजबूती बनी रहेगी। स्थायित्व की भावना को बल मिलेगा। आप अपनी शान शौकत की वस्तुओं पर अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। आप अपनों का भरोसा आसानी से जीत पाएंगे। आप कार्यक्षेत्र में अपनी अच्छी सोच का लाभ उठाएंगे।

सिंह
आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। आप किसी से उधार लेने से बचें। लेनदेन के मामलों में आपको पूरी लिखा पढ़ी करके आगे बढ़ना होगा। आपका कोई काम यदि लंबे समय से रुका हुआ था, तो वह पूरा हो सकता है।

कन्या
विद्यार्थियों की पढ़ाई-लिखाई के प्रति खूब रुचि रहेगी। महत्वपूर्ण कार्य में आपको तेजी से आगे बढ़ना होगा। आप मित्रों के साथ कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। आपको अपने किसी परिजन की ओर से कोई शुभ सूचना मिल सकती है।

तुला
किसी नए मकान, दुकान आदि की खरीदारी करना आपके लिए अच्छा रहेगा। आपके किसी काम में गलती होने से आपको अधिकारियों से डांट खानी पड़ सकती है। आप छुटपुट लाभ के अवसरों पर भी पूरा ध्यान दें। किसी काम को लेकर आप जिद्द व अहंकार ना दिखाएं।

वृश्चिक
भाई बंधुओं का पूरा सहयोग रहेगा और सामाजिक प्रयासों में तेजी आएगी। किसी नए काम की पहल करना आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको एक से अधिक स्त्रोतों से आय प्राप्त होंगी। आप अपनी जिम्मेदारियां को समझें, उन्हें पूरा करने में ढील ना दें। आपको किसी पुरानी योजना से अच्छा धन कमाने में कामयाब रहेंगे।

धनु
संस्कारों व परंपराओं पर आज आपका पूरा जोर रहेगा। राजनीति में कार्यरत लोगों के जन समर्थन में इजाफा होगा। आपको कोई मूल्यवान वस्तु भेंट स्वरूप प्राप्त हो सकती है। धार्मिक कार्यों में आपकी काफी रुचि रहेगी। आप किसी से वादा करें, तो आप उसे समय रहते पूरा करें।

मकर
अपनों के साथ आप कुछ समय मिल बैठकर पारिवारिक समस्याओं को लेकर बातचीत कर सकते हैं। किसी काम में आप बुद्धि व विवेक से काम लें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपकी सुख व समृद्धि बढ़ने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। सभी के साथ सम्मान की भावना बनी रहेगी।

कुंभ
आपको महत्वपूर्ण मामलों में सावधान रहने की आवश्यकता है। दान धर्म के कार्यों में आपकी पूरी रुचि रहेगी। आप अपने काम में सोच समझकर आगे बढ़ें, आपके लिए बेहतर रहेगा। आपकी पद व प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। लेनदेन के मामले में आपको सावधान रहने की आवश्यकता है।

मीन
आप अपनी आय को बढ़ाने के प्रयासों में तेजी लाएंगे। आपके करीबियों का सहयोग आप पर बना रहेगा। प्रशासन के मामले में आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। निजी जीवन में चल रही समस्याओं से आपको छुटकारा मिलेगा।

Related Articles

Back to top button