आज कानपुर जाएगी न्याय यात्रा, कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने बताई उन्नाव की खासियतें

शुक्लागंज। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा बुधवार को शुक्लागंज से होकर कानपुर जाएगी। न्याय यात्रा के जोरदार स्वागत को लेकर नगर के कांग्रेसीजन जी जान से जुटे हुए हैं। उनके स्वागत के लिए मरहला चौराहा व गंगाघाट कोतवाली के सामने मंच बनकर तैयार।

वहीं दूसरी ओर राहुल गांधी की यात्रा में भीड़ जुटाने को लेकर कांग्रेसी नगर में गली गली जाकर लोगों से न्याय यात्रा में शामिल होने का प्रचार कर रहे हैं। वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं ने बताया कि राहुल गांधी की न्याय यात्रा का शुक्लागंज में जगह जगह स्वागत होगा।

वहीं कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए बताया – ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा का 39वां दिन ऐतिहासिक शहर उन्नाव से शुरू हुआ। रविशंकर शुक्ल और उमाशंकर दीक्षित जैसे महान राजनेताओं के अलावा, उन्नाव की धरती से हिंदी साहित्य के क्षेत्र में भी बड़े नाम दिए हैं, जिनमें सूर्यकांत त्रिपाठी निराला, भगवती चरण वर्मा, शिवमंगल सिंह सुमन और नंद दुलारे बाजपेयी शामिल हैं। ‘उन्नाव में व्यास गद्दी भी है, जिसके बारे में माना जाता है कि यहीं पर व्यास मुनि ने महाभारत लिखी थी।’

Related Articles

Back to top button