आज के दिन कुछ कार्यों को करने की होती है मनाही, सनातन धर्म में आज के दिन का खास महत्व होता है…

मान्यता के अनुसार, शुक्रवार के दिन कुछ कार्यों को करने की मनाही है, जिनको करने से मां लक्ष्मी साधक से रुष्ट हो सकती हैं। इसके अलावा जीवन में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। चलिए जानते हैं शुक्रवार के दिन कौन सी गलतियों को करने से बचना चाहिए।

शुक्रवार के दिन न करें ये गलतियां
शुक्रवार के दिन मांसाहार और शराब का सेवन निषेध माने जाते हैं। शुक्रवार के दिन मांस मदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए। माना जाता है कि ऐसा करने से माता लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं और पैसों की तंगी का सामना करना पड़ता है।

शुक्रवार के दिन किसी से बातचीत के दौरान अभद्र भाषा का प्रयोग न करें। माना जाता है कि अगर इस दिन कोई इंसान लड़ाई-झगड़ा या गाली-गलौच करता है, तो उससे मां लक्ष्मी रुष्ट हो जाती हैं।

शुक्रवार के दिन दान करना शुभ माना जाता है लेकिन इस दिन कुछ चीजों का दान करने से बचना चाहिए। इस दिन चांदी और चीनी का दान करना अशुभ होता है। मान्यता है कि इन चीजों का दान करने से शुक्र ग्रह कमजोर होता है। इससे इंसान को जीवन में भौतिक सुख में कमी का सामना करना पड़ता है।

इसके अलावा इस दिन किसी से पैसों का लेन-देन नहीं करना चाहिए। शुक्रवार के दिन किसी से उधार लेना या देना अशुभ माना जाता है। इससे माता लक्ष्मी नाराज होती हैं।

इस दिन गंदे और फटे वस्त्र धारण नहीं करने चाहिए। मान्यता है कि गंदे और फटे कपड़े पहनने से राहु कमजोर होता है।

शुक्रवार के दिन पूजा और रसोई घर से संबंधित चीजों को नहीं खरीदना चाहिए। ऐसा करने से घर में धन की बरकत नहीं होती है।

Related Articles

Back to top button