आज 07 सितंबर 2023 का राशिफल; जानिए सभी राशियों के लिए कैसा रहने वाला है आज का दिन

मेष
किसी काम से बाहर जा सकते हैं। दिन कुछ तनाव भरा रहेगा।अपने मित्रों से जरूरी चर्चा करेंगे। पारिवारिक विवाद के कारण व्यथित हो सकते हैं। कोई मेहमान घर आ सकता है।

वृषभ
कार्यस्थल पर चल रहा तनाव दूर होगा। आर्थिक संकट दूर होने की संभावना है।अफसरों की मध्यस्थता से संकट टलेंगे। जीवनसाथी के साथ मतभेद दूर होने की संभावना है। यात्रा कर सकते हैं।

मिथुन
वापस मिलने की गारंटी नहीं है।आज किसी को उधार न दें। परिवार के लिए जरूरी खरीददारी करेंगे। संभलकर खर्च करें। विदेश यात्रा की रुकावटें दूर हो सकती है। सामाजिक लोगों से मेलमिलाप होगा।

कर्क
करियर को लेकर चल रही समस्या दूर हो सकती है।युवाओं को आज अच्छी खबर मिलेगी। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। सरकारी कार्यों में विलंब होगा। छात्रों को परीक्षा में सफलता मिल सकती है।

सिंह
अपने काम को अधूरा न छोड़ें। कारोबारियों को लाभ होगा। विवाहयोग्य जातकों के लिए रिश्ते की सूचना मिल सकती है।यात्रा कर सकते हैं। वाहन का उपयोग सावधानी से करें। धर्म कर्म में मन लगेगा।

कन्या
किसी काम में आलस्य न करें। आलोचना का शिकार हो सकते हैं। युवाओं का दिन अच्छा रहेग। पढ़ाई में सफलता मिलेगी। नए संस्थान में दाखिला के प्रयास सफल रहेंगे। नौकरीपेशा लोगों को संभलकर रहना होगा ।

तुला
दिन सामान्य रहेगा। आलोचना का शिकार हो सकते हैं।काफी दिनों से चल रही समस्या दूर होगी। आज कुछ नयापन महसूस करेंगे। योग व्यायाम से लाभ होगा। अलग-अलग क्षेत्र के लोगों से मुलाकात होगी। आज किसी को सलाह दे सकते हैं।

वृश्चिक
आज महत्वपूर्ण वस्तु गुम होने की संभावना है।अनजान लोगों से सावधान रहें। गुप्त बातों का खुलासा न करें। किसी काम से बाहर जाएंगे। तनाव की स्थिति निर्मित हो सकती है। आग, पानी वाली जगहों से दूर रहें।

धनु
सोचे हुए काम पूरे होंगे। किसी करीबी की मदद मिलेगी। आज सेहत को लेकर परेशान हो सकते हैं।देशाटन कर सकते हैं। धर्म-कर्म में मन लगेगा। पुराने विवाद दूर होंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

मकर
किसी करीबी के साथ बहस हो सकती है।किसी को सलाह न दें। प्रबुद्ध लोगों से मुलाकात का लाभ मिलेगा। किसी बहस में न पड़े। राजनीतिक लोगों को लाभ होगा। बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी।

कुंभ
वाहन, मकान खरीदने का प्लान बना सकते है।आध्यामिकता की ओर रूझान होगा। सगे-संबंधियों से मुलाकात होगी। राज की बात किसी से न कहें। मित्रों के साथ साझेदारी में काम शुरू कर सकते हैं।

मीन
किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है।मान-सम्मान बढ़ेगा। वित्तीय लेनदेन सावधानी से करें। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन की सूचना मिलेगी। आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

Related Articles

Back to top button