मोदी के हाथों में आज सुरक्षित है भारत : योगी आदित्यनाथ

-सपा, बसपा और कांग्रेस पर जमकर बरसे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

आंवला। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने अपनी अलग पहचान बनाई है। आज मोदी के हाथ में भारत सुरक्षित है। 2014 के पहले ऐसा नहीं था।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि आज आतंकवाद, नक्सलवाद का समाधान हो गया है। अब कहीं पटाखा भी फूटता है तो पाकिस्तान सफाई देता फिरता है। यह वही भारत है लेकिन आज एम्स बन रहे हैं, हाईवे बन रहा है। स्वास्थ बीमा का कवर दिया जा रहा है। 12 करोड़ किसानों को किसान सम्मान निधि का लाभ मिला है। मुफ्त में गैस कनेक्शन दिए गए। होली और दिवाली पर महिलाओं को गरीबों को मुफ्त में गैस सिलेंडर दिए जा रहे हैं।

जनता से कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस के प्रत्याशियों से पूछिए। उन्हें लंबे समय तक सत्ता में रहने का अवसर जनता ने दिया, उन्होंने क्या किया। योगी ने कहा कि देश के सामने सुरक्षा का संकट पैदा करने वाले कौन हैं, देश के अन्नदाता किसान की आत्महत्या का दोषी कौन है। तुष्टीकरण करने का दोषी कौन है। 2014 के पहले लोग पलायन कर जाते थे। क्या कांग्रेस इसका जवाब दे पाएगी। कांग्रेस, सपा और बसपा दशकों तक शासन करने के बाद भी आस्था के साथ खिलवाड़ करते रही। अब सत्ता से दूर हैं तो बिन पानी मछली की तरह तड़प रहे हैं। सपा के लोग माफिया के मरने पर आंसू बहाते हैं। फातिया पढ़ने गए थे।

मुख्यमंत्री योगी ने विपक्ष पर परिवारवाद का आरोप लगाकर भी हमला किया। उन्होंने कहा कि इनके पूरे परिवार को सबकुछ चाहिए। भाजपा सरकार में माफियाओं की खैर नहीं है। जिन माफिया के इशारे पर सपा बसपा सरकारों में पूरा तंत्र चलता था, आज वे थर-थर कांपते हैं। उन्होंने कहा कि हमें व्यापारी से वसूली करने वाले नहीं चाहिए। गरीब और कमजोरों की जमीन पर कब्जा करने वाली सरकार नहीं चाहिए। इसीलिए मैं यहां आया हूं।

Related Articles

Back to top button