लोकतंत्र के महापर्व में आज का द‍िन काफी अहम

नई द‍िल्ली। लोकतंत्र के महापर्व में आज का द‍िन काफी अहम है। देश की 543 लोकसभा सीटों पर हुए मतदान के नतीजे सामने आ जाएंगे। तमाम बहस, दावों और शंकाओं के बीच देश और प्रदेश की सियासी तस्वीर कैसी होगी, इसका फैसला मंगलवार को हो जाएगा। इसके साथ ही प्रदेश के 8.77 करोड़ से अधिक मतदाताओं ने अगले पांच साल के लिए किसे अपना जनप्रतिनिधि चुना है इससे भी पर्दा उठ जाएगा।

त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में प्रदेश के 81 मतगणना केंद्रों पर मतों की गिनती सुबह आठ बजे से शुरू होगी। दोपहर बाद से स्पष्ट रुझान और शाम तक परिणाम आने शुरू हो जाएंगे। सभी सीटों पर पल-पल के अपडेट्स के ल‍िए दैन‍िक जागरण ड‍िजिटल के साथ जुड़े रहें…

सपा ने इन विधायकों को दिया मौका
सपा ने अखिलेश यादव को कन्नौज, जियाउर्रहमान बर्क को संभल, लाल जी वर्मा को अंबेडकरनगर, अवधेश प्रसाद को फैजाबाद व रविदास मेहरोत्रा को लखनऊ से चुनावी मैदान में उतारा है।

कांग्रेस के विधायक भी मैदान में
कांग्रेस ने एकमात्र विधायक वीरेंद्र चौधरी को महाराजगंज से उतारा है।

NDA के ये 8 विधायक मैदान में
पर्यटन मंत्री विधायक जयवीर सिंह को मैनपुरी, खैर के विधायक व मंत्री अनूप प्रधान वाल्मीकि को हाथरस, फूलपुर से विधायक प्रवीण पटेल को फूलपुर, गाजियाबाद से विधायक अतुल गर्ग को गाजियाबाद, निषाद पार्टी के मझवां से विधायक विनोद कुमार बिंद को भदोही, नहटौर से विधायक ओम कुमार को नगीना, मीरापुर से विधायक चंदन चौहान (रालोद) को बिजनौर, छानबे से विधायक रिंकी कोल (अपना दल एस) से राबर्टसगंज से चुनावी मैदान में हैं।

यूपी में BJP और अन्य दलों ने 14 विधायकों को भी मैदान में उतारा
भाजपा व सहयोगी दलों की तरफ से सर्वाधिक सीट वाले उत्तर प्रदेश से एक बार फिर दिल्ली की सत्ता की राह निकालने के लिए भाजपा व अन्य दलों ने 14 विधायकों को भी चुनावी मैदान में उतारा है।

इन सीटों पर रहेगी नजर
वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, लखनऊ से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, अमेठी से स्मृति ईरानी, जालौन से भानु प्रताप सिंह वर्मा, आगरा से प्रो. एसपी सिंह बघेल, महाराजगंज से वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी, चंदौली से डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय, मीरजापुर से अनुप्रिया पटेल, मुजफ्फरनगर से संजीव बालियान, लखीमपुर खीरी से अजय मिश्र टेनी, मोहनलालगंज से कौशल किशोर और फतेहपुर से चुनावी मैदान में उतरी साध्वी निरंजन ज्योति पर सभी की नजरें हैं।

नतीजों से तय होगा कद
लोकसभा चुनाव का परिणाम कई मंत्रियों व विधायकों का सियासी कद भी तय करेगा। इस बार 12 केंद्रीय मंत्रियों सहित 55 सांसद व 14 विधायक विभिन्न पार्टियों से चुनाव लड़े हैं।

अयोध्या में भी काउंटिंग की तैयारियां पूरी
मतगणना की तैयारियां पूरी- प्रवीण कुमार, आईजी, अयोध्या

मतगणना की तैयारियां पूरी: मुरादाबाद के एसएसपी हेमराज मीना

क्या होगी राजनाथ-कौशल की हैट-ट्रिक
रमाबाई रैली स्थल पर आज सुबह आठ बजे से जब लखनऊ और मोहनलालगंज लोकसभा सीटों के लिए मतगणना शुरू होगी तो दिन में एक बजे तक स्पष्ट हो जाएगा कि राजनाथ और कौशल की हैट-ट्रिक पूरी होगी या आइएनडीआइए के प्रत्याशी बाजी मारेंगे। राजनाथ सिंह 2019 का चुनाव करीब साढ़े तीन लाख मतों से जीते थे। इस बार राजनाथ का दावा पांच लाख मतों के अंतर से जीतने का है।

भाजपा व अन्य दलों ने 14 विधायकों को भी चुनावी मैदान में उतारा
भाजपा व सहयोगी दलों की तरफ से सर्वाधिक सीट वाले उत्तर प्रदेश से एक बार फिर दिल्ली की सत्ता की राह निकालने के लिए भाजपा व अन्य दलों ने 14 विधायकों को भी चुनावी मैदान में उतारा है।

इन चेहरों पर रहेगी सबकी नजर
वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, लखनऊ से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, अमेठी से स्मृति ईरानी, जालौन से भानु प्रताप सिंह वर्मा, आगरा से प्रो. एसपी सिंह बघेल, महाराजगंज से वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी, चंदौली से डा. महेंद्र नाथ पांडेय, मीरजापुर से अनुप्रिया पटेल, मुजफ्फरनगर से संजीव बालियान, लखीमपुर खीरी से अजय मिश्र टेनी, मोहनलालगंज से कौशल किशोर और फतेहपुर से चुनावी मैदान में उतरी साध्वी निरंजन ज्योति पर सभी की नजरें हैं।

चुनावी मैदान में 12 केंद्रीय मंत्री
लोकसभा चुनाव का परिणाम कई मंत्रियों व विधायकों का सियासी कद भी तय करेगा। इस बार 12 केंद्रीय मंत्रियों सहित 55 सांसद व 14 विधायक विभिन्न पार्टियों से चुनाव लड़े हैं।

Related Articles

Back to top button