एमएसपी की मांग को लेकर आज किसानों का भारत बंद

किसानों और सरकार के बीच तीसरे दौर की बैठक बेनतीजा रही। बीती रात 1.30 बजे तक चली इस बैठक में केंद्रीय मंत्री पियूष गोयल, केंद्रीय कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा और गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय शामिल रहे। बैठक में सकारात्मक चर्चा तो हुई, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकल सका।

पंजाब के सीएम भगवंत मान की मौजूदगी में किसान संगठनों और सरकार के बीच तीसरे दौर की बैठक  बेनतीजा रही। बीती रात 1.30 बजे तक चली इस बैठक में केंद्रीय मंत्री पियूष गोयल, केंद्रीय कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा और गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय शामिल रहे। बैठक में सकारात्मक चर्चा तो हुई, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकल सका। 

इस बीच आज किसानों ने भारत बंद का आह्वान किया है।

बंद को लेकर मिला जुला असर, चंडीगढ़ रोड करेंगे जाम

रूपनगर जिले में किसान और ट्रेड यूनियनों की काल पर भारत बंद को लेकर मिला-जुला असर देखने को मिल रहा है आधे बाजार बंद है और आधा बाजार खुला है। रूपनगर में रूपनगर चंडीगढ़ मार्ग पर पुलिस लाइन के समक्ष ट्रैफिक लाइट वाले चौक में किसान एकत्र हो रहे हैं। 

दिल्ली अमृतसर नेशनल हाईवे बंद

दिल्ली अमृतसर नेशनल हाईवे पर पुलिस ने बेरीगेटिंग कर नेशनल हाईवे बंद किया गया।

गाजीपुर बॉर्डर पर भारी ट्रैफिक जाम

भारत बंद के चलते गाजीपुर बॉर्डर पर ट्रैफिक जाम हो गया है। यहां यात्रियों को दिल्ली में प्रवेश करने में देरी और ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ रहा है।

गाजीपुर बॉर्डर पर भारी ट्रैफिक जाम

भारत बंद के चलते गाजीपुर बॉर्डर पर ट्रैफिक जाम हो गया है। यहां यात्रियों को दिल्ली में प्रवेश करने में देरी और ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ रहा है।

फाजिल्का में भी भारत बंद का असर

पंजाब के फाजिल्का में भारत बंद का असर देखने को मिल रहा है। जो बाजार सुबह 8:30 बजे खुल जाते थे, वह अभी तक नहीं खुले। फाजिल्का बस स्टैंड पर भी सन्नाटा है।

भारत बंद के चलते बठिंडा का बस स्टैंड सुनसान दिखा

भारत बंद के मद्देनजर बठिंडा का बस स्टैंड खाली पड़ा रहा। यहां से निजी व सरकारी कोई भी बस नहीं चली।

चंदादाताओं को सम्मान और अन्नदाताओं का अपमान करती है भाजपाः कांग्रेस

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि मोदी सरकार किसानों के साथ जिस तरह का व्यवहार कर रही है वह अफसोसजनक है। मोदी सरकार की विशेषता यह है कि वे चंदादाताओं को सम्मान और अन्नदाताओं का अपमान करती है।

भारत बंद को कांग्रेस का समर्थन

बिहार के सासाराम में किसानों द्वारा भारत बंद के आह्वान पर कांग्रेस महासचिव (संचार) जयराम रमेश ने कहा कि हमने इसका समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि न केवल किसान, बल्कि श्रमिकों की मांगों का भी हम समर्थन करते हैं। 

भारत बंद के चलते आज कई जगह लगेंगे लंबे जाम

 भारत बंद के चलते आज राजधानी दिल्ली समेत कई जगह लंबे जाम लग सकते हैं।

आज किसानों का भारत बंद, पुलिस अलर्ट पर

किसान संगठनों और सरकार के बीच तीसरे दौर की वार्ता बेनतीजा रही। इस बीच आज किसानों ने भारत बंद बुलाया है, जिसके चलते दिल्ली और हरियाणा पुलिस अलर्ट पर है।

बिनोद आनंद बोले- एमएसपी पर कानून की गारंटी कब थी?

पीएम एमएसपी समिति के सदस्य बिनोद आनंद ने कहा, अगर एमएसपी पर कानूनी गारंटी देश की आर्थिक प्रगति और किसानों के कल्याण का एकमात्र तरीका है, तो हम ऐसा करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे, लेकिन एमएसपी पर कानून की गारंटी कब थी? प्रधानमंत्री ने कभी ऐसा नहीं कहा, ये गुंडे किसान और कुछ राजनीति से प्रेरित लोग हैं।

बिनोद आनंद ने कहा, एक विशेष राज्य के लोग अपने राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ किसानों का इस तरह इस्तेमाल कर रहे हैं। एमएसपी के लिए कानूनी गारंटी पर कभी कुछ नहीं कहा गया। हमें ऐसी कृषि नीतियां बनानी होंगी जो 2075 तक वैध हों ताकि वित्तीय असमानताएं कम हों। एमएसपी एक जटिल विषय है, उन्हें हमारे साथ आना चाहिए और बैठना चाहिए। मैं उन्हें विश्वास दिलाता हूं कि अगर मैं सभी का जवाब देने में असमर्थ हूं उनके सवालों पर मैं समिति से इस्तीफा दे दूंगा। यह एक नाटक है और देश का ध्यान भटकाने और तोड़ने वाली बात है।

Related Articles

Back to top button