किसान आंदोलन के चलते आज भारत बंद…

नई दिल्ली। पंजाब के सीएम भगवंत मान की मौजूदगी में किसान संगठनों और सरकार के बीच तीसरे दौर की बैठक बेनतीजा रही। बीती रात 1.30 बजे तक चली इस बैठक में केंद्रीय मंत्री पियूष गोयल, केंद्रीय कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा और गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय शामिल रहे। बैठक में सकारात्मक चर्चा तो हुई, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकल सका।

इस बीच आज किसानों ने भारत बंद का आह्वान किया है।

फाजिल्का में भी भारत बंद का असर
पंजाब के फाजिल्का में भारत बंद का असर देखने को मिल रहा है। जो बाजार सुबह 8:30 बजे खुल जाते थे, वह अभी तक नहीं खुले। फाजिल्का बस स्टैंड पर भी सन्नाटा है।

भारत बंद के चलते बठिंडा का बस स्टैंड सुनसान दिखा
भारत बंद के चलते बठिंडा का बस स्टैंड सुनसान दिखा
भारत बंद के मद्देनजर बठिंडा का बस स्टैंड खाली पड़ा रहा। यहां से निजी व सरकारी कोई भी बस नहीं चली।

चंदादाताओं को सम्मान और अन्नदाताओं का अपमान करती है भाजपाः कांग्रेस
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि मोदी सरकार किसानों के साथ जिस तरह का व्यवहार कर रही है वह अफसोसजनक है। मोदी सरकार की विशेषता यह है कि वे चंदादाताओं को सम्मान और अन्नदाताओं का अपमान करती है।

भारत बंद को कांग्रेस का समर्थन
बिहार के सासाराम में किसानों द्वारा भारत बंद के आह्वान पर कांग्रेस महासचिव (संचार) जयराम रमेश ने कहा कि हमने इसका समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि न केवल किसान, बल्कि श्रमिकों की मांगों का भी हम समर्थन करते हैं।

भारत बंद के चलते आज कई जगह लगेंगे लंबे जाम
भारत बंद के चलते आज राजधानी दिल्ली समेत कई जगह लंबे जाम लग सकते हैं।

आज किसानों का भारत बंद, पुलिस अलर्ट पर
किसान संगठनों और सरकार के बीच तीसरे दौर की वार्ता बेनतीजा रही। इस बीच आज किसानों ने भारत बंद बुलाया है, जिसके चलते दिल्ली और हरियाणा पुलिस अलर्ट पर है।

Related Articles

Back to top button