आज सीएम करेंगे करोड़ों रुपए की परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास

बलिया। जनपद के बांसडीह तहसील के ग्राम पिंडहरा (मैरीटर) में आयोजित नारी शक्ति बंदन सम्मेलन में आज यानी शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 37 करोड़ 67 लाख से अधिक लागत की कुल 25 परियोजनाओं का लोकार्पण तथा 91 करोड़ से अधिक लागत की 10 परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे।

लोकार्पित की जा रही परियोजनाओं में शिक्षा विभाग की 945.00 लाख की दो परियोजनाएं, सड़क निर्माण की 515.00 लाख की 11 परियोजनाएं तथा स्वास्थ्य विभाग की 1028.22 लाख की सात परियोजनाएं एवं गृह विभाग की एक परियोजनाएं जिसकी लागत 61.61 लाख और पर्यटन की दो परियोजनाएं जिसकी लागत लाख रुपए तथा पंचायती राज की 02 परियोजनाएं जिसकी लागत 1125.00 लाख है। इसी प्रकार 92.44 शिलान्यास की जा रही कुल 10 परियोजनाओं में कुल 02 सम्पर्क मार्गों के लिए 295.76 लाख लागत की धनराशि स्वीकृत है। वही शिक्षा क्षेत्र की 04 परियोजनाओं के लिए 1781.50 लाख एवं गृह विभाग की 02 परियोजनाओं हेतु रू० 979.63 लाख की धनराशि तथा ग्राम्य विकास एवं पंचायती राज की 02 परियोजनाओं हेतु 6043.68 लाख प्राविधानित है।

Related Articles

Back to top button