आगामी पीढ़ी बचाना है तो भाजपा को हटाये: अखिलेश यादव

जौनपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि अगर संविधान बचाना चाहते हो तो भाजपा का देश से सफाया करें। वे मल्हनी विधानसभा के लखनीपुर गांव में गुरुवार को चुनाव प्रचार के अंतिम दिन गुरुवार को चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होने कहा कि यह चुनाव संविधान और देश बचाने को लेकर हो रहा है। भाजपा का इस बार प्रदेश के 80 सीट से एक को छोड़कर पूरी तरह सफाया हो रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधा प्रहार करते हुए उद्योगपतियों का कर्ज माफ कर किसानों को बर्बाद करने का आरोप लगाया। उन्होंने चुनाव को समुद्र मंथन की तरह संविधान मंथन बताते हुये कहा कि आने वाली पीढ़ी का भविष्य बचाना है तो हर हाल में भाजपा को उखाड़ फेंकना होगा। देश का युवा बड़ी मेहनत से कोचिंग करके दूर-दूर परीक्षा देने जाता है और जब परीक्षा देकर वह घर लौटता है तो पता चलता है पेपर लीक हो गया। उन्होंने सरकार पर पेपर जानकृबूझकर लीक कराने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार से 17 साल का हिसाब लेना है। 10 साल का केंद्र सरकार के और 7 साल प्रदेश सरकार के। सपाध्यक्ष ने कहा कि गठबंधन सरकार बनने पर किसानों को आटा और मोबाइल के लिए डाटा फ्री होगा। वहीं 4 साल की अग्निवीर वाली नौकरी की व्यवस्था खत्म कर पक्की नौकरी देंगे। किसानों का कर्ज माफ करेंगे।

भाजपा सरकार ने किसानों की आय बढ़ाने के नाम पर किसानों को धोखा दिया है। बोरी से हाथ चोरी करने का काम भी हुआ है और उसे बनाने वाली कंपनी से पैसा वसूला गया। उन्होंने कहा कि 2024 के चुनाव में जनता रिकॉर्ड बनाने जा रही है जो लोग ऊंचाई पर पहुंचे थे, उनका अकाउंट डाउन शुरू हो गया है, यह चुनाव हमारी नहीं, बल्कि आने वाली आने वाले भविष्य का चुनाव है। सपा जिलाध्यक्ष राकेश मौर्या, विधायक लकी यादव, पंकज पटेल, मेरठ विधायक अतुल प्रधान सहित तमाम सपाजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button