नीलगायों को बचाने में पलटी कार, भतीजे की मौत, चाचा सहित दो घायल

जौनपुर: गौराबादशाहपुर चौकियां-आरा मार्ग पर शुक्रवार भोर में सड़क पर अचानक आई नीलगायों के झुंड को बचाने के फेर में अनियंत्रित होकर कार खाई में पलट गई। कार में बैठे यजुवेंद्र सिंह नामक शख्स की मौत हो गई और उनके चाचा सहित दो लोग घायल हो गए। यजुवेंद्र ही वैगन-आर कार चला रहे थे।

आजमगढ़ के बरदह क्षेत्र के बर्रा गांव निवासी यजुवेंद्र सिंह अपने चाचा बजरंगी सिंह, भतीजे मुकुल सिंह, विशाल सिंह और भतीजी सोनम सिंह के साथ वाराणसी गए थे। वहां से रात करीब डेढ़ बजे यजुवेंद्र सिंह कार खुद चलाते हुए सभी को लेकर घर लौट रहे थे।

चौकियां-आरा मार्ग पर आरा गांव के पास भोर में अचानक सड़क पर नीलगायों का झुंड आ गया। बचाने के लिए उन्होंने कार मोड़ी तो वह अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में यजुवेंद्र सिंह की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बजरंगी सिंह व विशाल सिंह को चोटें आईं। अन्य लोग बाल-बाल बच गए।

Related Articles

Back to top button