कमरे में ताला लगाए जाने को लेकर मारपीट, दो महिला समेत तीन घायल

ज्येष्ठ व भवही की बीच जमीनी विवाद का है मामला

मनियर के बहदुरा ग्राम पंचायत के गायघाट मौजे का

बलिया। जमीनी विवाद को लेकर घर में ताला मारे जाने पर बुधवार को विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि मारपीट हो गई। जिसका वीडियो सोशलमीडिया पर वायरल हो रहा है। एक वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक महिला चोटिल होने के कारण अचेत हो गई है। जिसकी नाक दबाकर होश में लाया जा रहा है। वहीं दूसरी वीडियो में दो पुरुष एवं एक महिला हाथ में डंडा लिए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो की पड़ताल की गई तो मामला मनियर थाना क्षेत्र के बहदुरा ग्राम पंचायत के गायघाट मौजे का निकला।
घटना के बारे में बताया जा रहा है कि एक ही परिवार के ज्येष्ठ और उसके भवही का मामला है। दोनों पक्ष जमीनी विवाद को लेकर अपने-अपने हिस्से के घर एवं डेरे के कमरे में ताला लगाए थे। बताया जा रहा है कि बुधवार की सुबह घायल महिला अपने नाबालिग बच्चों के साथ अपने कमरे में सोई हुई थी। जिसमें उसके ज्येष्ठ ने बाहर से ताला लगा दिया। घायल महिला का पति बाहर में है। महिला अपने दो नाबालिग बच्चों के साथ रहती है। ताला लगाने के बाद 112 नंबर पुलिस मौके पर पहुंची और ताला खुलवाया एवं दोनों पक्षों को शांत कराकर वापस चली आई। इसके बाद दोनों पक्ष आपस में उलझ गए। जिसमें एक पक्ष की रंभा देवी पत्नी राजकुमार साहनी तथा दूसरे पक्ष से अनीता देवी 45 वर्ष एवं मनोहर साहनी निवासी बघौता गायघाट भी आंशिक रूप से चोटिल हो गए। बताया जा रहा है कि रंभा देवी एवं अनीता देवी को इलाज के लिए जिला अस्पताल बलिया के लिए रेफर किया गया है। इस बाबत थाना प्रभारी मनियर मंतोष सिंह ने बताया कि दोनों पक्ष एक ही परिवार के हैं। थाने पर एक पक्ष आया था जो इलाज कराने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनियर पर गया है अभी दूसरा पक्ष नहीं आया है। वही हमें अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button