रामलीला मैदान में तीन दिवसीय भारत संकल्प यात्रा का आयोजन संपन्न

सोनभद्र/डाला – नगर के रामलीला मैदान में बुधवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा में सरकारी योजनाओं का स्टाल लगाकर लोगों को लाभान्वित किया गया। मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। तत्पश्चात मुख्य अतिथि सदर विधायक भूपेश चौबे कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सदर विधायक भुपेश चौबे ने कहा कि जनपद के सभी नगरों में एक दिवसीय कार्यक्रम हुआ पर डाला में तीन दिवसीय कार्यक्रम का अवसर मिला ताकी यहां के लोगों को इसका पूरा लाभ मिल सके यहां लगभग 3000 लोगों के लिए आवास की सूची तैयार हुई है।बहनो की गोदभराई का कार्य भी निरंतर चल रहा है।पोषटाहोरो के साथ ही बच्चो के खेलने से लेकर पढ़ने तक की समुचित ब्यवस्था है।अध्यापक भी नियमित रूप से स्मार्ट क्लास के माध्यम से तकनिकी की भी जानकारी दी जा रही है।सफाई से नगर की तस्वीर बदल रहा है।अंधेर नगर को उजाला बनाया जा रहा है।डाला के सर्वाधिक विकास हो इसके साथ ही जनपद का विकास हो रहा है।इसके साथ ही प्रदेश व देश का विकास होगा।आज भारत देश की ही नहीं विश्व की तिसरी अर्थब्यवस्था बनने की राह पर चल पड़ा है।अब भारत के लोग अपने आप में गौर्व महसूस कर रहे हैं।22 जनवरी का दिन देश वासियो के लिए गर्व का दिन बनने वाला है।पाँच सौ वर्षो का वह संघर्ष सबको याद है।इसके बाद भी लोग भगवान राम के विषय में तमाम तरह की टिपडी कर रहे हैं।जो लोग अपने विरासत पर गौर्व नहीं करते वह देश को नहीं जानते।विकसित भारत संकल्प यात्रा विकास की कड़ी है।देश की चिंता करने व विकास को बढ़ाने वाले प्रधानमंत्री का कार्य देशवासियो को उर्जा प्रदान करने वाला है।नगर पंचायत की अध्यक्षा फूलवंती कुमारी ने सबका आभार ब्यक्त किया।संचालन धीरेन्द्र प्रताप सिह ने किया।इस अवसर अधिशासी अधिकारी देवहूती पांडेय,दीपक दूबे,मुकेश जैन,संदीप सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button