सीट बंंटवारे पर अखिलेश ने कही यह बात 

लखनऊ : सपा 26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर पूरे राज्य में समारोह आयोजित करेगी। संविधान की शपथ लेगी। आजादी दिलाने वालों को याद करेगी। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि इसके अलावा 23 जनवरी को नई वोटर लिस्ट आ रही है। इसे दुरुस्त कराने का काम होगा, जो वोटर छूट गए हैं उन्हें शामिल कराया जाएगा।

सीट बंंटवारे पर अखिलेश ने कही यह बात 

सपा मुखिया ने शनिवार को प्रदेश मुख्यालय में पूर्व सांसद व पूर्व विधायकों के साथ बैठक में कहा कि मतदाता सूची में जितने भी समर्थकों के नाम छूट गए हैं या जानबूझकर काटे गए हैं, उन्हें जुड़वाने के लिए अभियान चलाया जाएगा। विपक्षी गठबंधन आइएनडीआइए में सीटों के बंटवारे पर कहा कि कांग्रेस के साथ सीट पर बात चल रही है। उन्होंने कहा कि सवाल सीट का नही, जीत का है। गठबंधन इसी फार्मूले पर आगे बढ़ रहा है।

Related Articles

Back to top button