13 उप निरीक्षकों का कार्यक्षेत्र बदला

बलिया। पुलिस अधीक्षक एस आनंद ने 13 उप निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। पुलिस अधीक्षक ने जनहित व प्रशासनिक हित में स्थानांतरित उप निरीक्षकों का तत्काल तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने का निर्देश दिया है।
उप निरीक्षक जीवनलाल गुप्ता को शहर कोतवाली से एएचटीयू, उप निरीक्षक रामलाल राम को सुखपुरा थाना से शहर कोतवाली, उप निरीक्षक संतोष कुमार सिंह को नगरा से थाना बैरिया, उप निरीक्षक संजय कुमार सिंह को रसड़ा से थाना सुखपुरा, उप निरीक्षक शिववचन को थाना नगरा से थाना गड़वार, उप निरीक्षक बलजीत प्रसाद को थाना मनियर से थाना पकड़ी, उप निरीक्षक राजेश कुमार राय को कोतवाली से थाना मनियर, उप निरीक्षक श्यामजी सिंह यादव को थाना कोतवाली से थाना नगरा, उप निरीक्षक राकेश सिंह को थाना गड़वार से थाना रसड़ा, उप निरीक्षक संतोष कुमार सिंह को थाना पकड़ी से थाना कोतवाली, उप निरीक्षक दिलीप कुमार राय को बैरिया से थाना चितबड़ागांव, उप निरीक्षक इंद्रासन यादव को पुलिस लाइन से थाना उंभाव, उप निरीक्षक केशव प्रसाद सिंह को पुलिस लाइन से थाना बैरिया भेजा गया।

Related Articles

Back to top button